Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

नई जर्सी पहन कर कैसा महसूस कर रहे हैं धोनो-कोहली वीडियो में किया खुलासा

भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नए रंग में नजर आ रही है. वो इस सीरीज में नई जर्सी के साथ उतरे हैं. ये जर्सी वो 2019 के विश्व कप में भी पहनेंगे. विश्व कप से पहले भारतीय टीम अपनी आखिरी सीरीज खेल रही है. इसके बाद टीम के खिलाड़ी आईपीएल का हिस्सा होंगे.

नई जर्सी के बारे में क्या बोले धोनी 

विराट और धौनी का कहना है कि टीम इंडिया की यह नई जर्सी बहुत आरामदायक भी है.

महेंद्र सिंह धौनी ने कहा,

“जर्सी के बारे में सबसे अच्छी बात उसका फैब्रिक है. हमारे पास और भी कई डिजाइन थे, लेकिन इस जर्सी का फैब्रिक बहुत आरामदायक है. इसे पहनने के बाद आप इतने आरामदायक महसूस करते है कि आपको लगता ही नहीं कि आपने कुछ पहना है. इसमें टू टोन्ड कलर हैं और यह बहुत शानदार लगती है. देखते हैं फैन्स इसे किस तरह स्वीकार करते हैं”

 विराट कोहली ने कही ये बात 

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली के कप्तानी में टीम ने शानदार प्रदर्शन किया है. सबको उम्मीद हैं नई जर्सी में भी ये कमाल करेंगे.

“हम आकर्षक जर्सी चाहते थे, जिसे अलग अंदाज में देखा जाए. जब हम अंतरराष्ट्रीय मैच खेलते हैं तो खिलाड़ी चाहता है कि उसकी प्लेइंग किट कुछ खास दिखाई दे. डिजाइनिंग का भी इसमें बहुत काम रहता है, लेकिन सच कहूं तो व्यावहारिक रूप से हम बहुत हल्की जर्सी चाहते थे.”

“इसका फैब्रिक शानदार है और यह स्किन पर सूट करता है. पहली जर्सी के मुकाबले यह ऐसी जर्सी है, जिसमें आप सांस ले सकते हैं और ये हल्की है. पिछली जर्सी में लचीलापन बहुत ज्यादा था”

यहाँ देखें वीडियो 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post नई जर्सी पहन कर कैसा महसूस कर रहे हैं धोनो-कोहली वीडियो में किया खुलासा appeared first on Sportzwiki.