खेल डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग का 12वां संस्करण 23 मार्च ये शुरू होगा। इसके लिए सभी टीमों के खिलाड़ी अभ्यास सत्र में जमकर पसीना बहा रहे हैं। इसी बीच तीन बार की आईपीएल चैम्पियन मुम्बई इंडियंस के लिए अच्छी खबर आई है।
अब सचिन के इस रिकॉर्ड पर है विराट कोहली की नजर
हरफनमौला हार्दिक पांड्या फिट होकर इंडियन प्रीमियर लीग की अपनी टीम मुंबई इंडियन्स के सत्र पूर्व अभ्यास में शामिल हो गए हैं। ये ऑलराउंडर खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू टी-20 और एकदिवसीय शृंखला से चोट के कारण बाहर हो गए थे।
भारत-ऑस्ट्रेलिया पांचवां वनडे आज, कोटला में रोहित शर्मा बना सकते हैं ये तीन बड़े रिकॉर्ड
ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को पीठ के निचले हिस्से में खिंचाव की परेशानी थी। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे शृंखला में उनके स्थान पर रवीन्द्र जडेजा को टीम में शामिल किया गया था।
IPL 2019 : हैदराबाद को लग सकता है बड़ा झटका, ये तेज गेंदबाज इस कारण हो सकता है बाहर
भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या अपने बड़े भाई कृणाल पांड्या के साथ घंसोली स्थित रिलायंस कॉर्पोरेट पार्क के क्रिकेट मैदान में सत्र पूर्व अभ्यास शिविर में शामिल हुए। इस दौरान हार्दिक ने शक्ति सहनशीलता प्रशिक्षण किया।हार्दिक पांड्या ने भारतीय टीम की ओर से 11 टेस्ट, 45 वनडे और 38 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं।
IPL 12 से पहले इस पूर्व दिग्गज ने की भविष्यवाणी, ये खिलाड़ी बनेगा ;प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट
गौरतलब है भारतीय टीम के खिलाड़ी आज दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अन्तिम मुकाबला खेलने के बाद आईपीएल की अपनी-अपनी टीमों के साथ जुड़ेंगे।