Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया से मिली शर्मनाक हार, तो इरफ़ान पठान ने ट्विटर पर कही ये बात

भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की वनडे सीरीज के शुरूआती दो वनडे मैच अपने शानदार प्रदर्शन के चलते जीत लिए थे. शुरूआती दो वनडे के बाद लग रहा था, कि भारत की टीम इस सीरीज को आसानी से अपने नाम कर लेगी, लेकिन सभी की उम्मीदों के विपरीत ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज के अंतिम तीन वनडे मैचों में शानदार खेल दिखाया और 3-2 के अंतर से सीरीज को अपने नाम कर लिया.

दिल्ली के निर्णायक वनडे को ऑस्ट्रेलिया ने जीता 35 रन से 

बता दें, कि शुरूआती चार वनडे मैचों बाद सीरीज 2-2 से बराबर थी. सीरीज का अंतिम और निर्णायक वनडे मैच दिल्ली के फिरोजशाह कोटला स्टेडियम में खेला गया.

भारतीय प्रशंसकों को इस मैच में उम्मीद थी, कि भारतीय टीम शानदार खेल दिखाएगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. इस मैच का टॉस ऑस्ट्रेलिया की टीम ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. ऑस्ट्रेलिया ने पहले खेलते हुए निर्धारित 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 272 रन का एक सम्मानजनक स्कोर बनाया था.

जवाब में इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम निर्धारित 50 ओवर में 237 रन पर आउट हो गई और इस मैच को ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 35 रन से जीत लिया था. साथ ही भारत को उसी की धरती पर पांच मैचों की वनडे सीरीज में 3-2 से हरा दिया है.

उम्मीद है, सीरीज हार से भारतीय टीम का आत्मविश्वास प्रभावित नहीं होगा

भारतीय टीम से बाहर चल रहे ऑलराउंडर इरफ़ान पठान ने अपने अधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर लिखा,

 “उम्मीद है, कि इस सीरीज हार ने भारतीय टीम के आत्मविश्वास को प्रभावित नहीं किया होगा और विश्व कप के आने तक टीम अपने मध्य क्रम की गुत्थी को सुलझा लेगी. बहुत अच्छा प्रदर्शन ऑस्ट्रेलिया, सीरीज जीतने के लिए”

यहाँ देखें इरफ़ान पठान का ट्वीट 


अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया से मिली शर्मनाक हार, तो इरफ़ान पठान ने ट्विटर पर कही ये बात appeared first on Sportzwiki.