भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज शुभमन गिल को न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में डेब्यू करने का मौका मिला था। अंडर-19 विश्व कप के प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट शुभमन गिल ने बल्ले से कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया। बल्लेबाजी के लिए मुश्किल पिच पर वह दोनों मैचों में असफल रहे। उन्हें केएल राहुल की जगह मौका मिला था और राहुल की वापसी बाद टीम से ड्रॉप होना पड़ा।
नहीं थी उम्मीद

अंडर-19 विश्व कप में शानदार प्रदर्शन के एक साल के अंदर ही शुभमन गिल को भारतीय टीम में जगह मिल गयी। उन्हें इसकी उम्मीद बिलकुल नहीं थी। स्पोर्ट्स स्टार को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा
“उच्च स्तर पर भी मैं जो अनुभव प्राप्त कर रहा हूं, उसके संदर्भ में जीवन बहुत बदल गया है। पिछले साल की शुरुआत में, जब मैं (अंडर -19) विश्व कप की तैयारी कर रहा था, तो मुझे लगता है कि अगर मैं यहां अच्छा करूंगा तो इससे और मौके मिल सकते हैं। लेकिन मैंने कल्पना नहीं की थी कि यह सब इतनी जल्दी होगा।”
इनका अहम योगदान

शुभमन गिल ने अपने प्रदर्शन में अंडर-19 के कोच राहुल द्रविड़ की अहम भूमिका मानी है। गिल इससे पहले भी कई मौकों पर राहुल द्रविड़ की तारीफ कर चुके हैं। उन्होंने आगे कहा
“राहुल सर ने इस बदलाव में बहुत मदद की है। उन्हें पता है कि एक युवा खिलाड़ी को क्रिकेट के उच्च स्तर पर समायोजित करने के लिए क्या करना चाहिए। यह बल्लेबाजी के बारे में ही नहीं है। कई बार, आपके पास फिटनेस की कमी होती है, या क्षेत्ररक्षण के मानक अंतरराष्ट्रीय स्तर तक नहीं होते हैं। एक खेल के सभी पहलुओं में उच्चतम मानकों से मेल खाना चाहिए।”
ख़ुशी नहीं बता सकता

शुभमन गिल को न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे वनडे मैच में डेब्यू का मौका मिला था। इस बारे में बार करते हुए युवा बल्लेबाज ने कहा
“यह एक जबरदस्त अनुभव था। जब रवि सर ने मुझे बताया कि तीसरे मैच के बाद मैं अगला मैच खेलूंगा, तो यह एक असली एहसास था। माही भाई से इंडिया कैप हासिल करना और बचपन से जिन खिलाड़ियों को आपने आइडियलिफाई किया है, उनके साथ मैदान में उतरना अद्भुत था।”
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post उम्मीद नहीं थी कि इतनी जल्दी मिलेगा भारतीय टीम में मौका: शुभमन गिल appeared first on Sportzwiki.