Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विनेश और बजरंग के लिए एशियाई चैंपियनशिप अगली चुनौती

नई दिल्ली
विनेश फोगट, बजरंग पूनिया और साक्षी मलिक अगले महीने चीन में होने वाली एशियाई कुश्ती चैम्पियनशिप में भारतीय चुनौती की अगुवाई करेंगे। भारतीय कुश्ती महासंघ ने महिलाओं के लिए शनिवार को लखनऊ में और पुरुषों के लिए रविवार को सोनीपत में चयन ट्रायल का आयोजन किया था। इसके बाद 30 सदस्यीय टीम का ऐलान किया गया। 65 किलो वर्ग में उतरने वाले बजरंग ने हाल ही में बुल्गारिया में यूडब्ल्यूडब्ल्यू डैन कोलोव निकोला पेत्रोव टूर्नामेंट में स्वर्ण पदक जीता था। 

विनेश वहां पहली बार 53 किलो भारवर्ग में उतरी और रजत पदक जीती थी। रियो ओलिंपिक कांस्य पदक विजेता साक्षी ने 65 किलो वर्ग में रजत और पूजा ढांडा ने 59 किलो वर्ग में स्वर्ण पदक जीता था। चीन में 23 से 28 अप्रैल तक होने वाली एशियाई चैम्पियनशिप में साक्षी 62 किलो और नवजोत कौर 65 किलो वर्ग में उतरेगी। एशियाई खेलों की कांस्य पदक विजेता दिव्या ककरान एड़ी की चोट से उबरने के बाद वापसी करते हुए 68 किलो वर्ग में भारत का प्रतिनिधित्व करेगी। 

भारतीय टीम…
फ्रीस्टाइल: रवि कुमार (57 किलो), राहुल अवारे (61 किलो), बजरंग पूनिया (65 किलो), रजनीश (70 किलो), अमित धनकड़ (74 किलो), प्रवीण राणा (79 किलो) , दीपक पूनिया (86 किलो), विकी (92 किलो), सत्यव्रत कादियान (97 किलो) और सुमित (125 किलो)। 

ग्रीको रोमन: मनजीत (55 किलो), ज्ञानेंदर (60 किलो), विक्रम कुमार (63 किलो), रविंदर (67 किलो), योगेश (72 किलो), गुरप्रीत सिंह (77 किलो), हरप्रीत सिंह (82 किलो), सुनील कुमार (87 किलो), हरदीप सिंह (97 किलो), प्रेम कुमार (130 किलो) 

महिला कुश्ती: सीमा (50 किलो), विनेश (53 किलो), ललिता सेहरावत (55 किलो) , पूजा ढांडा (57 किलो), मंजू (59 किलो), साक्षी मलिक (62 किलो), नवजोत कौर (65 किलो), दिव्या ककरान (68 किलो), किरण (72 किलो) और पूजा (76 किलो)।