Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

माइकल वाॅन ने उठाई मांग इस भारतीय खिलाड़ी को विश्वकप टीम में शामिल करे भारत

आईपीएल का आगाज हो गया है. आईपीएल का दूसरे मैच दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया. दिल्ली कैपिटल्स ने अपने पहले ही मैच में दो सौ का आंकड़ा पार कर दिखा दिया कि इस बार उसकी चैंपियन में गिनती क्यों की जा रही है. क्रिकेट विश्लेषक भी मान रहे हैं कि इस आईपीएल में दिल्ली अच्छा करने जा रही है.

कल खेले गए मैच में पंत का ऐसा तूफान आया कि मुंबई के गेंदबाजों की एक न चली, और पंत ने इस आईपीएल की सबसे तेज फिफ्टी मारकर आस्ट्रेलिया दौरे पर खराब प्रर्दशन को लेकर झेल रहे आलोचकों को भी जवाब दे दिया.

पंत ने इस मैच में 27 गेंदो पर 78 रनों की पारी खेली, जिसमें 7 चौके और 7 छक्के शामिल रहे. धुआंधार पारी की बदौलत दिल्ली ने 213 रन का स्कोर खड़ा किया.

इंग्लैंड के पूर्व खिलाड़ी माइकल वाॅ ने कहा कि

“मुझे नहीं पता आखिर क्यों पंत की आलोचना की जाती है, 17 गेंद पर 50 रन, अद्भुत, उसे अपने अंदाज में खेलने देना चाहिए.”

माइकल वाॅन ने कहा पता नहीं क्यों पंत की आलोचना की जाती है..

बता दें कि आस्ट्रेलिया के खिलाफ पंत ने न तो खेल में अच्छा प्रर्दशन किया था और न ही विकेटकीपिंग में अच्छा किया था, तब से क्रिकेट के दिग्गज विश्वकप में दूसरे विकेटकीपर को लेकर सवाल उठा रहे थे कि आखिर पंत को टीम में क्यों शामिल किया जाए. कई लोगोंने तो यह भी कहा था कि दिनेश कार्तिक को विश्वकप की टीम में शामिल किया जाना चाहिए.

माइकल वाॅन ने कहा कि वह प्रतिभाशाली खिलाड़ी है, वह आईपीएल में अच्छे प्रर्दशन के कारण विश्वकप की टीम के लिए उड़ान भरेगा.

यहाँ देखें माइकल वॉन का वो ट्वीट:

 

इसके पहले भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने भी समर्थन करते हुे कहा था कि

“वह (पंत) प्रतिभाशाली खिलाड़ी है, विश्वकप की टीम में मैं दूसरे विकेटकीपर के रुप में पंत को ही देखना चाहता हूं. वहीं कई लोगों ने दिनेश कार्तिक का भी समर्थन किया है.”

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इस लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं तो तो प्लीज कमेंट करें.आगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया है, तो कृपया अभी लाइक करे, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपतक पहुंचा सके.

The post माइकल वाॅन ने उठाई मांग इस भारतीय खिलाड़ी को विश्वकप टीम में शामिल करे भारत appeared first on Sportzwiki.