Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

रांची वनडे के लिए इस नए लुक के साथ मैदान पर उतरी भारतीय टीम

खेल डेस्क। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ धोनी के घरेलू मैदान पर तीसरे एक दिवसीय क्रिकेट मैच में शुक्रवार को टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। इस मैच के लिए भारतीय टीम में कोई बदलाव नहीं किया है जबकि कंगारू टीम में तेज गेंदबाज नाथन कूल्टर नाइल के स्थान पर झाय रिचर्डसन को जगह दी गई है।

विश्व कप से पहले ही धवन और भुवनेश्वर कुमार को लगा बड़ा झटका, पंत को मिला इनाम

इस मैच के लिए भारतीय सेना जैसी कैप के साथ मैदान पर उतरी। पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने साथी खिलाडिय़ों को ये कैप सौंपी। इस मैच से खिलाडिय़ों को मिलने वाली फीस शहीदों के परिजनों को दी जाएगी।

खलील अहमद ने हासिल की ऐसी उपलब्धि, जिसे आज तक नहीं हासिल कर सका कोई भी राजस्थानी क्रिकेटर

भारतीय टीम का लक्ष्य इस मैच को जीतकर शृंखला पर कब्जा करने का होगा। पांच मैचों की इस शृंखला में टीम इंडिया अभी 2-0 से आगे है। वैसे इस मैच में जीत के साथ ही भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 50 मैच जीतने का रिकॉर्ड बना लेगी। इससे पहले वेस्टइंडीज और इंग्लैंड ही कंगारू टीम के खिलाफ ये उपलब्धि हासिल कर सकी है। वहीं कप्तान के तौर पर यह विराट कोहली की 50वीं जीत होगी।

टीमें: भारत: रोहित शर्मा, शिखर धवन, विराट कोहली (कप्तान), अंबाती रायुडू, एमएस धोनी (विकेटकीपर), केदार जाधव, विजय शंकर, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह।

ऑस्ट्रेलिया: उस्मान ख्वाजा, आरोन फिंच (कप्तान), शॉन मार्श, मार्कस स्टोइनिस, पीटर हैंड्सकॉम्ब, ग्लेन मैक्सवेल, एलेक्स केरी (विकेटकीपर), नाथन कूल्टर नाइल, पैट कमिंस, झाय रिचर्डसन, एडम जम्पा।