Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विराट ने कर डाला एक और काबिले तारीफ का काम, चौंक जाओंगे जानकर

इंटरनेट डेस्क। भारतीय टीम के वर्तमान कप्तान विराट कोहली जब भी मैदान में उतरते है कोई न कोई रिकॉर्ड बनाने में कामयाबी हासिल करते है। जिस कारण विराट कोहली हमेशा सुर्खियों में छाए हुए रहते है। हाल ही में विराट कोहली ने एक ऐसा काम किया हैं जो वास्तव में काबिले तारीफ है।

मीडिया से मिल रही जानकारी के अनुसार कप्तान विराट कोहली ने अपने पर्सनल सिक्योरिटी गार्ड का जन्मदिवस मनाया। सूत्रों ​से मिल रही जानकारी के अनुसार इस जन्मदिन की पार्टी में विराट के साथ कई और गाडर्स मौजूद है। कोहली का ये अंदाज लोगों को काफी पसंद आया। विराट कोहली इस दौरान इस पार्टी में गार्ड से कैक कटाते है और उसके पास खड़े गाना गा रहे है। इसके बाद विराट कोहली बर्थडे बॉय को केक खिलाते नजर आ रहे है। साथ ही विराट ने इस बर्थडे बॉय को प्यूमा का लोगो लगा एक बैग भी गिफ्ट। इस बैग में कुछ गिफ्ट है। जो विराट ने दिया है।

इसी बीच आपको बता दें कि विराट कोहली कल से कंगारू टीम के विरूद्ध होने वाली वनडे सीरीज में खेलने जा रहे है। विराट कोहली इस वनडे सीरीज से पहले कीवी टीम के खिलाफ वनडे सीरीज में छुट्टीयों पर गए थे। विराट ने इस पांच वनडे मैचों की सीरीज से पहले कंगारू टीम के खिलाफ 2 टी20 मैचों की सीरीज खेली थी। इस सीरीज में भारतीय टीम को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। कंगारू टीम ने इस टी20 सीरीज में 2—0 से क्लिन स्वीप किया था। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की वनडे शृंंखला का पहला मैच कल हैदराबाद में खेला जाएगा। जब इस सीरीज के लिए टीम इंडिया मैदान पर उतरेगी तो उसका लक्ष्य कंगारू टीम से टी-20 सीरीज में मिली हार का बदला लेना होगा।