भारतीय क्रिकेट टीम की कई ऐतिहासिक जीत में अपना योगदान देने वाले भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज ने गौतम गंभीर पिछले ही साल अपने क्रिकेट करियर को अलविदा कह दिया था। अचानक से क्रिकेट को अलविदा कहने वाले गौतम गंभीर को उनके योगदान के लिए पद्म श्री पुरस्कार से नवाजा गया।
क्रिकेटर गौतम गंभीर को किया पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित
दिल्ली के दिग्गज क्रिकेटर गौतम गंभीर को हमारे देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सोमवार यानि 16 मार्च को अपने हाथों से गौतम गंभीर को देश के सबसे बड़े पुरस्कारों में से एक पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया।
Delhi: President Ram Nath Kovind confers Padma Shri award upon former cricketer Gautam Gambhir. #PadmaAwards pic.twitter.com/NHOfOkOf6m
— ANI (@ANI) March 16, 2019
सोमवार को दिल्ली में पुरस्कार के लिए एक समारोह का आयोजन हुआ जहां गौतम गंभीर को राष्ट्रपति के हाथों पद्म श्री पुरस्कार मिलने के दौरान वहां पर उनकी माता सीमा गंभीर, पिता दीपक गंभीर और पत्नी नताशा गंभीर मौजूद रही।
गौतम गंभीर के साथ ही 112 हस्तियों को राष्ट्रपति के द्वारा नवाजा गया
राष्ट्रपति के द्वारा राष्ट्रपति भवन में हुए इस पुरस्कार समारोह में गौतम गंभीर के साथ ही कई हस्तियों को सम्मानित किया गया। इस पुरस्कार समारोह में कुल 112 लोगों को सम्मानित किया गया।

इन 112 सम्मानित हस्तियों में से 65 हस्तियों को पद्म पुरस्कार ने नवाजा गया। आपको बता दें कि पद्म पुरस्कार देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार में से एक हैं जिनमें तीन अलग-अलग पुरस्कार हैं। इनमें पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री पुरस्कार शामिल हैं।
भारतीय क्रिकेट के लिए गंभीर का रहा है बड़ा योगदान
भारतीय क्रिकेट टीम के लिए गौतम गंभीर ने साल 2004 में इंटरनेशनल करियर का आगाज किया था। इसके बाद गौतम गंभीर ने साल 2018 तक क्रिकेट के मैदान में अपना परचम लहराया।

लेकिन इस दौरान उन्हें कई उतार-चढ़ाव का भी सामना करना पड़ा। गौतम गंभीर के लिए इनमें से सबसे बड़ी उपलब्धि भारतीय टीम के लिए दो विश्व कप यानि 2007 में टी20 विश्व कप और 2011 में विश्व कप जीत रही। सबसे खास बात ये रही कि इन दोनों ही विश्व कप के फाइनल मैच में गौतम गंभीर भारत के लिए बेस्ट स्कोरर रहे।
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।
The post गौतम गंभीर को राष्ट्रपति ने किया पद्म श्री से सम्मानित, गंभीर के अलावा इन्हें भी मिला ये खास सम्मान appeared first on Sportzwiki.