Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

गौतम गंभीर ने विराट कोहली पर लगाया प्लेइंग इलेवन में पक्षपात का आरोप, कहा इस खिलाड़ी के साथ कर रहे नाइंसाफी

भारतीय टीम के मध्यक्रम के बल्लेबाज अम्बाती रायडू को मोहाली में खेले गए चौथे वनडे में टीम की प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली थी. सीरीज के पांचवे और निर्णायक वनडे में भी कप्तान विराट कोहली ने रायडू पर अपना भरोसा नहीं दिखाया. बता दें, कि भारतीय टीम और ऑस्ट्रेलिया की टीम के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का निर्णायक वनडे मैच दिल्ली में खेला गया. इस मैच को ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 35 रन के अंतर से जीत लिया था.

गंभीर ने कोहली पर लगाया प्लेइंग इलेवन में पक्षपात का आरोप

भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी गौतम गंभीर ने विराट कोहली पर प्लेइंग इलेवन में पक्षपात का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा है, कि एक तरफ तरफ अम्बाती रायडू को विराट ने सिर्फ तीन मौके दिए, वहीं दूसरी तरफ शिखर धवन जब लगातार फ्लॉप हो रहे थे, तो कप्तान ने उन्हें ड्राप नहीं किया और पूरी 19 पारियों तक उन्हें मौका देते रहे हैं.

धवन को 19 मौके, तो रायडू को सिर्फ 3 क्यों?

गौतम गंभीर ने स्टार स्पोर्ट्स के पोस्ट शो के दौरान बातचीत करते हुए कहा,

अंबाती रायडू ने कुछ भी गलत नहीं किया है. मैं हैरान हूँ, कि अंतिम दो वनडे में प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं बनाया गया.

उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ रन बनाए थे, वहां वह सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी थे. वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में भी उन्होंने रन बनाए थे, लेकिन यहां सिर्फ दो-तीन मैच खराब हुए, तो उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया. मुझे लगता है, कि कप्तान का यह फैसला पूरी तरह से गलत है.

आप एक तरफ शिखर धवन को लगातार फ्लॉप होने के बावजूद 19 पारियां देते हैं. वहीं दूसरी तरफ अंबाती रायडू को केवल तीन मौके देते हैं. यह बिल्कुल सही नहीं है.”

कप्तान को हर खिलाड़ी के लिए रहना होता है निष्पक्ष

गौतम गंभीर ने आगे अपने बयान में कहा,

“जब आप एक कप्तान होते हैं, तो आपको हर खिलाड़ी के लिए हर तरह से निष्पक्ष रहना होता है. अगर आपको लगता है कि धवन को विश्व कप से पहले मौके की आवश्यकता है, क्योंकि वह आपके लिए एक महत्वपूर्ण खिलाड़ी हैं, तो रायडू के लिए भी यही मापदंड होना चाहिए. उन्हें इस सीरीज पर लगातार नंबर-4 पर खिलाना चाहिए था.”

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post गौतम गंभीर ने विराट कोहली पर लगाया प्लेइंग इलेवन में पक्षपात का आरोप, कहा इस खिलाड़ी के साथ कर रहे नाइंसाफी appeared first on Sportzwiki.