Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

युसुफ पठान ने शेन वार्न और गौतम गंभीर में से इन्हें बताया बेहतर लीडर

सनराइजर्स हैदराबाद के खब्बू बल्लेबाज युसुफ पठान जो आईपीेल में अपनी पाॅवर हिटिंग के कारण जाने जाते है. लंबे-लंबे छक्कों के लिए जाने जाने वाले युसुफ पठान ने अपने आईपीएल के पहले संंस्करण में ही विस्फोटक बल्लेबाजी कर तेवर दिखा दिए थे. युसुफ पठान ने पहला संस्करण राजस्थान राॅयल्स के साथ खेला था.

इस टीम के साथ खेलते हुए पठान ने 15 मैचों में 435 रन बनाकर राजस्थान को आईपीएल का खिताब जीताने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी.

इसके बाद वह 2011 में कोलकाता नाइटराइडर्स के साथ जुड़े, और गौतम गंभीर की अगुवाई वाली टीम के साथ 6 साल तक जुड़े रहे. इस दौरान गौतम गंभीर की टीम कोलकाता ने दो बार आईपीएल खिताब को जीता.

गौतम गंभीर की अगुवाई वाली टीम में इन्होंने अपने आलराउंड प्रर्दशन के द्वारा कई बार टीम को जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.

पिछले सत्र में केन विलियम्सन की अगुवाई वाली टीम सनराइजर्स हैदराबाद के साथ युसुफ पठान जुड़े. इस बार वह सनराइजर्स के साथ खेलते हुए नजर आएंगे.

क्रिकटुडे के साथ बातचीत करते हुए युसुफ ने अपने अनुभव साझा किए. शेन वार्न और गौतम गंभीर के नेतृत्व में खेलते हुए अपने अनुभव को साझा किया. कहा कि गौतम गंभीर के नेतृ्त्व में खेलते हुए टीम ने दो बार आईपीएल खिताब को अपने नाम किया.

गौतम गंभीर के बारे में कहा कि वह खेल में अपने आपको रमा देने वाले खिलाड़ी है.

गंभीर आक्रामकता के साथ खेलते है, फिर वह चाहे बल्लेबाजी में हो या क्षेत्ररक्षण में हो. शेन वार्न की कप्ताना में खेलते हुए राजस्थान राॅय़ल्स ने एक आईपीएल खिताब जीता.

वार्न के बारे में कहा कि वह सकारात्मकता के साथ खेलते है, वह विषम परिस्थियों में भी संयम नहीं खोते है. खिलाड़ियों को सलाह देते रहते है कि किस प्रकार मैच को आगे लेना जाना है.

23 मार्च से आईपीएल की शुरुआत हो रही है. इस बार भी युसुफ पठान हैदराबाद की तरफ से खेलते हुए नजर आएंगे. हैदराबाद का पहला मैच कोलकाता नाइटराइडर्स के साथ 24 मार्च को खेला जाएगा.

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे शेयर, लाइक और कमेंट करें…..

The post युसुफ पठान ने शेन वार्न और गौतम गंभीर में से इन्हें बताया बेहतर लीडर appeared first on Sportzwiki.