पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाड़ी किसी ना किसी तरह से अपने आपको सुर्खियों में रखते हैं। चाहे वो क्रिकेट में अपने प्रदर्शन से हो या चाहे मैच फिक्सिंग हो या कोई और बयानबाजी। पाकिस्तान के क्रिकेटरों में चर्चा में रहने का एक अलग ही क्वालिटी है और उमर अकमल से तो आप सभी वाकिफ हैं.
उमर अकमल ने बनवाया अपना मजाक
पाकिस्तान के क्रिकेटरों के द्वारा अक्सर ही देखा गया है कि वो अपनी बयानबाजी से खुद ही मजाक का पात्र बन बैठते हैं। ऐसा ही कुछ इन दिनों पाकिस्तान टीम से बाहर चल रहे स्टार बल्लेबाज उमर अकमल खुद का मजाक करवा बैठे।

इन दिनों पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के बैनर तले पाकिस्तान सुपर लीग टी20 टूर्नामेंट खेला जा रहा है जो लगभग अपने आधे से ज्यादा सफर को पूरा कर चुका है।
उमर अकमल पाकिस्तान सुपर लीग के तहत पहुंचे पाकिस्तान
पाकिस्तान सुपर लीग के इस सीजन में अब तक 26 मैच खेले जा चुके हैं, जो सभी मैच दुबई में खेले गए। अब इस सीजन का आखिरी पड़ाव एक बार फिर से पाकिस्तान पहुंच चुका है और वहां पर अब आने वाले 8 मैच खेले जाएंगे।

पीएसएल के इस सीजन में पाकिस्तान की सरजमीं पर खेले जाने वाले 8 मैचों में से 3 मैच कराची में खेले जाएंगे। और ये उमर अकमल की टीम क्वेटा ग्लेडिएटर्स का घरेलू मैदान माना जाता है।
पीएसएल की जगह कह दिया अगला आईपीएल होगा पाकिस्तान में
ऐसे में उमर अकमल जब अपने घेरलू मैदान कराची पहुंचे तो अपनी क्वेटा ग्लेडिएटर्स के साथ ही पीएसएल को बढ़ावा देने के लिए एक वीडियो जारी किया। लेकिन इस वीडियो में उमर अकमल एक बड़ी भारी गलती कर बैठे।
Subhan Allah … pic.twitter.com/kjHzIz4yxO
— Taimoor Zaman (@taimoor_ze) March 9, 2019
इस वीडियो में उमर अकमल कह रहे हैं कि
“जाहिर सी बात है क्वेटा की टीम कराची आयी हुई है और हम अपने होम ग्राउंड पर केल रहे हैं और क्राउड जितना भी सपोर्ट करेगा हमारी टीम को टीम उतना ही अच्छा परफॉर्म करेगी। और क्राउड इसी तरीके से हर टीम को सपोर्ट करेगा तो अवला आईपीएल सॉरी पीएसएल यहीं पर होगा।”
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।
The post एक बार फिर से उमर अकमल ने करायी अपनी और पाकिस्तान की जग हंसायी, आईपीएल को लेकर कही ये बात appeared first on Sportzwiki.