किंग्स इलेवन पंजाब की टीम ने अपने पहले मैच में राजस्थान रॉयल्स की टीम को 14 रन के अंतर से हरा दिया था. वहीं दूसरे मैच में उसे केकेआर के खिलाफ 28 रन से हार का सामना करना पड़ा था. बता दें, कि इन दोनों ही मैच में किंग्स इलेवन पंजाब की टीम को अपने ऑलराउंडर खिलाड़ी मोसिस हेनरिक्स की सेवा नहीं मिल पाई थी.
शेफील्ड शील्ड के कारण अबतक आईपीएल खेलने नहीं आये हेनरिक्स

बता दें, कि शेफील्ड शील्ड के कारण अब तक मोसिस हेनरिक्स आईपीएल खेलने नहीं आये हैं. दरअसल, शेफील्ड शील्ड ऑस्ट्रेलिया की घरेलू प्रतियोगिता है, जो चार दिन के टेस्ट फॉर्मेट में खेली जाती है. बता दें, आईपीएल 2019 की नीलामी में पंजाब की टीम ने मोसिस हेनरिक्स को 1 करोड़ की कीमत में ख़रीदा था.
शेफील्ड शील्ड के खत्म होने के तुरंत बाद पहुंचेगे भारत

इस प्रतियोगिता में मोसिस हेनरिक्स अपनी टीम न्यू साउथ वेल्स के लिए खेल रहे हैं. उनकी टीम इस टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंच गई है. इस टूर्नामेंट का फाइनल मैच 28 मार्च से 1 अप्रैल के बीच खेला जाना है.
इस फाइनल मैच के खत्म होने के बाद मोसिस हेनरिक्स आईपीएल खेलने भारत आ जायेंगे और किंग्स इलेवन पंजाब की टीम को उनकी सेवाएँ मिलने लगेगी.
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने खिलाड़ियों के लिए बनाये हैं सख्त नियम

आपकों बता दें, कि विश्व कप को ध्यान में रखते हुए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने कई सख्त नियम बनाये हुए हैं. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अपने खिलाड़ियों से साफ़ कहा है, कि वह आधे आईपीएल के बाद वापस आ जाये, ताकि वह अपने विश्व कप की तैयारी कर सके. 1 मई तक सभी खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया वापस लौट सकते हैं.
कयास है, कि डेविड वार्नर और स्टीवन स्मिथ आधे आईपीएल के बाद वापस चले जायेंगे. वहीं ग्लेन मैक्सवेल, आरोन फिंच, मिचेल स्टार्क, पैट कमिंग्स जैसे क्रिकेटरों ने आईपीएल 2019 की नीलामी में अपना नाम नहीं दिया था.
वहीं मार्कस स्टोइनिस, कुल्टर नाइल और जेसन बेहर्नड्राफ जैसे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर भी अबतक आईपीएल खेलने नहीं पहुंचे हैं. वह पाकिस्तान के खिलाफ दुबई में पांच मैचों की वनडे सीरीज खेलने में व्यस्त है.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post इस वजह से अब तक किंग्स इलेवन पंजाब टीम से नहीं जुड़े हैं मोसिस हेनरिक्स, जाने कब तक पहुंचगे भारत appeared first on Sportzwiki.