खेलडेस्क। भारतीय टीम के यॉर्करमैन जसप्रीत बुमराह इस समय ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चल रही पांच मैचों की वनडे शृंखला में अपनी गेंदबाजी का जलवा दिखा रहे हैं। जसप्रीत बुमराह को उनकी यॉर्कर गेंद और अनूठे गेंदबाजी एक्शन के लिए दुनिया में विशेष रूप से पहचाना जाता है।
दूसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया ने खेला ये बड़ा दांव, इन दिग्गज खिलाडिय़ों को किया टीम में शामिल
अपने प्रदर्शन के दम पर वह अभी दुनिया के नंबर एक गेंदबाज हैं। किसी युवा गेंदबाज के लिए इस भारतीय तेज गेंदबाज के एक्शन की नकल करना आसान नहीं है, लेकिन हांगकांग के एक युवा गेंदबाज ने जसप्रीत बुमराह के गेंदबाजी एक्शन की नकल कर सभी को हैरानी में डाल दिया है।
तो इस कारण अनुष्का शर्मा इतने महीने नहीं करेंगी फिल्मों में काम, कई बड़े फिल्म प्रोजेक्ट्स टाले
हांगकांग का ये युवा गेंदबाज अपने देश में अंडर-13 लीग में बुमराह के एक्शन की तरह गेंदबाजी कर रहा है। हांगकांग क्रिकेट ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकांउट पर इस गेंदबाज के एक्शन का वीडियो पोस्ट किया है।
हांगकांग क्रिकेट ने अपने आधिकारिक ट्विटर पर इस वीडियो को डालकर कर पूछा है कि यह आपको किसकी याद दिलाता है। हांगकांग क्रिकेट का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
एबी डीविलियर्स के बाद अब इस दिग्गज अफ्रीकी खिलाड़ी ने किया विश्व कप के बाद संन्यास लेने का ऐलान
भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह अभी तक 45 एकदिवसीय मैचों में 80 विकेट हासिल कर चुके हैं। उन्होंने हैदराबाद में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए पहले वनडे मैच मेंं भी दो विकेट हासिल किए थे। बुमराह दस टेस्ट मैचों में 49 विकेट भी प्राप्त कर चुके हैं।
https://twitter.com/CricketHK/status/1102082345698377730