स्पोटर्स डेस्क।इंडियन प्रीमियर लीग में एबी डिविलियर्स ने अपने नाम एक ऐसा रिकॉर्ड बना दिया जो किसी भी बल्लेबाज के लिए बनाना आसान काम नहीं है। इस सीजन के शुरू होते ही एबी डिविलियर्स ने आईपीएल में अपने 4000 रन बनाने वाले आईपीएल इतिहास के 10 वें बल्लेबाज बन गए है। इस लिस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड सुरेश रैना के नाम है। लेकिन 4000 रन बनाने वाले खिलाड़ियों में वह डेविड वार्नर और क्रिस गेल के बाद एबी डिविलियर्स तीसरे विदेशी खिलाड़ी बन गए जिन्होंने आईपीएल में 4000 या उससे अधिक रन बनाए हैं।
IPL 12: कोहली का 'विराट' कारनामा, इस मामलें में बने दुनिया के दूसरे खिलाड़ी
एबी डिविलियर्स का आईपीएल में 12 वां सीजन है और उन्होंने 143 मैचों में 4032 रन बनाए हैं। एबी डिविलियर्स पिछले 8 सालों RCB फ्रैंचाइज़ी का हिस्सा बने हुए है और डिविलियर्स ने पिछले मैच में 41 गेंदों पर नाबाद 70 रन बनाए थे। डिविलियर्स ने अपने आईपीएल करियर में 3 तुफानी शतक भी लगा चुके हैं। एबी डिविलियर्स से पहले क्रिस गेल ने भी इस सीजन में में अपने 4000 रन भी पूरे किए है।
IPL: इस सीजन की पहली जीत के लिए आज इन दो टीमों में होगी जबरदस्त टक्कर
साल 2008 में आईपीएल करियर की शुरुआत डिविलियर्स दिल्ली डेयरडेविल्स के साथ करी थी। इसके बाद 2011 में आरसीबी में शामिल हुए और अभी तक वह आरसीबी से जुड़े हुए है। लेकिन आरसीबी में होते हुए भी उनकी टीम कभी भी आईपीएल का खिताब नहीं जीत पाई है और इस टीम के कप्तान विराट कोहली है।
Herald