Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

नागपुर वनडे के लिए तैयार विराट कोहली, सोशल मीडिया पर शमी के साथ पोस्ट की तस्वीर

नई दिल्ली 
स्टार बल्लेबाज विराट कोहली की कप्तानी में भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को पहले वनडे में हराकर सीरीज की शानदार शुरुआत की। भारत की मेजबानी में आयोजित हो रही 5 मैचों की वनडे सीरीज का अगला मैच नागपुर में होना है। विराट ने रविवार को ट्विटर पर टीम के साथी और पेसर मोहम्मद शमी के साथ एक तस्वीर पोस्ट की।  

भारतीय टीम ने सीरीज के पहले वनडे में शनिवार को हैदराबाद में ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से हराया। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट पर 236 रन बनाए। भारत ने 48.2 ओवर में 4 विकेट खोकर 240 रन बनाए और 10 गेंद शेष रहते मैच जीत लिया। 

केदार जाधव ने सर्वाधिक नाबाद 81 रन का योगदान दिया जबकि एमएस धोनी ने नाबाद 59 रन बनाए। कैप्टन कोहली ने 45 रन का योगदान दिया। भारतीय टीम को अब नागपुर में 5 मार्च को सीरीज का दूसरा वनडे खेलना है।