Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

सचिन ने सायना के जल्द ठीक होने की कामना की

नई दिल्ली, 17 मार्च: भारत की अग्रणी महिला बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल के 29वें जन्मदिन पर महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने उनके जल्द ठीक होने की कामना की। ओलम्पिक पदक विजेता सायना को पेट में तकलीफ के कारण अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था। ऑल इंग्लैंड ओपन बैडमिंटन चैम्पियनशिप में भाग लेने के बाद उन्हें स्विस ओपन से अपना नाम वापस लेना पड़ा था।

तेंदुलकर ने सायना को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके जल्द ठीक होने की कामना की।

उन्होंने ट्वीट किया, “हमारी ओलम्पिक चैम्पियन सायना नेहवाल को जन्मदिन की ढेरों सुभाकामनाएं। उम्मीद है कि आप जल्द ठीक हो जाएंगी और युवाओं को प्रेरित करती रहेंगी।”

तेंदुलकर के अलावा, किदाम्बी श्रीकांत और रानी रामपाल ने भी सायन को बधाई दी।

श्रीकांत ने कहा, “जन्मदिन की ढेरों सुभाकामनाएं सायना। आने वाला साल आपके लिए अच्छा हो।”

रामपाल ने ट्वीट किया, “जन्मदिन की ढेरों सुभाकामनाएं सायना। आपका आने वाले साल सफल रहे।”

The post सचिन ने सायना के जल्द ठीक होने की कामना की appeared first on Sportzwiki.