खेल डेस्क। भारतीय कप्तान विराट कोहली शुक्रवार को जब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे के लिए मैदान पर उतरेगे तो उनका लक्ष्य पांच मैचों की वनडे शृंखला में अपनी टीम की बढ़त को 2-0 करने के साथ ही सचिन तेंदुलकर का एक और विश्व रिकॉर्ड तोडऩे का होगा।
जन्मदिन विशेष: विव रिचर्ड्स इस बॉलीवुड अभिनेत्री को दे बैठे थे अपना दिल
हैदराबाद में खेले गए पहले मैच में शतक लगाकर विश्व रिकॉर्ड अपने नाम करने वाले विराट कोहली अगर रांची में भी शतक लगा देते हैं तो वह सचिन का एक और विश्व कीर्तिमान ध्वस्त कर देंगे।
दूसरे वनडे में विराट कोहली शतक लगाकर अपनी टीम को सर्वाधिक जीत दिलाने का विश्व कीर्तिमान अपने नाम कर लेंगे। अभी तक ये रिकॉर्ड विराट और सचिन तेंदुलकर के नाम संयुक्त रूप हैं। सचिन ने जिन 49 वनडे मैचों में शतक लगाए हैं उनमें से टीम इंडिया को 33 में जीत मिली थी। वहीं विराट कोहली ने 40 शतक लगाकर अपनी भारतीय टीम को 33 में जीत दिलाई है।
Women's Day Spl: विश्व कप में तूफानी पारी खेलने वाली इस क्रिकेटर को करना पड़ा था अपने करियर के लिए संघर्ष
हैदराबाद मुकाबले में कप्तान विराट कोहली ने 120 गेंदों पर 116 रन की शतकीय पारी खेल मास्टर बलास्टर सचिन तेंदुलकर का एक विश्व रिकॉर्ड तोड़ा था। यह विराट कोहली का एक दिवसीय क्रिकेट में 40वां शतक था। उन्होंने सबसे कम पारियों में 40 शतक लगाने का विश्व रिकॉर्ड अपने नाम किया।
विराट को इस उपलब्धि तक पहुंचने में वनडे करियर की 216 पारियां लगी। इससे पहले सचिन ने साल 2006 में अपनी 355वीं पारी में 40वां शतक लगाने की उपलब्धि दर्ज की थी।