Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

सुनील गावस्कर ने विराट कोहली की कप्तानी के लिए महेन्द्र सिंह धोनी को बताया खास, कही ये बात

भारतीय क्रिकेट टीम इन दिनों इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड की मेजबानी में होने वाले विश्व कप की तैयारियों मे जोर-शोर से लगी हुई है। भारतीय टीम विश्व कप के लिए अपने संयोजन को बना रही है लेकिन विश्व कप में विराट कोहली की कप्तानी की असली परीक्षा मानी जा रही है।

सुनील गावस्कर ने विश्व कप के लिए धोनी को बताया कोहली के लिए अहम

विराट कोहली की कप्तानी में अब तक पूर्व कप्तान और मौजूदा विकेटकीपर बल्लेबाज महेन्द्र सिंह धोनी का जबरदस्त योगदान रहा है। विराट कोहली को कप्तानी में महेन्द्र सिंह धोनी की पूरा साथ मिला है।

और विश्व कप में इन दोनों ही जुगलबंदी पर हर किसी की नजरें हैं। तभी तो भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने भारतीय टीम की विश्व कप में कामयाबी के लिए विराट कोहली की कप्तानी में धोनी की मदद को सर्वोपरी बताया है।

धोनी विश्व कप में विराट कोहली के लिए होंगे बहुत खास

सुनील गावस्कर ने इस बात को लेकर इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में अपनी बात को रखा और कहा कि “मुझे लगता है कि विराट कोहली के लिए सबसे अच्छी बात ये है कि उन्हें एमएस धोनी कीपर के रूप में मिला है।”

“आप देख सकते हैं कि जब भी वो मैदान में संकट में होते हैं तो महेन्द्र सिंह धोनी उनकी मदद करते हैं। गेंदबाजों से बात करते हैं। आपका सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षण डेथ ओवर्स में डीप में होना चाहिए यहीं एमएसडी के खेल में आता है। और गेंदबाजों को बताते हैं कि क्या करना है।”

धोनी-कोहली की केमिस्ट्री विश्व कप में करेगी टीम की मदद

सुनील गावस्कर ने आगे कहा कि “दोनों के बीच की केमिस्ट्री की सराहना करते हैं। दोनों बहुत सम्मान साझा करते हैं। उनकी केमिस्ट्री विश्व कप में हमारी मदद करने वाली है।”

सुनील गावस्कर ने आगे अपने इंटरव्यू में भारतीय टीम को लेकर कहा कि “भारत को एक आक्रमण मिला है, जो किसी भी तरह की परिस्थितियों में गेंदबाजी कर सकता है, ना केवल भारतीय, ये तो एक ऐसा आक्रणण है जो विकेट ले सकता है। क्योंकि आप विकेट लेते रहते हैं तो विरोधी टीम को आप बैकफुट पर करते जाते हैं।”

हां कुछ टीमें हैं जो अतीत हैं भारतीय आक्रमण के खिलाफ 280, 300 रन बना चुकी हैं। लेकिन फिर भी भारत को इस लक्ष्य का पीछा करने के लिए बल्लेबाजी अच्छी है।”

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।

The post सुनील गावस्कर ने विराट कोहली की कप्तानी के लिए महेन्द्र सिंह धोनी को बताया खास, कही ये बात appeared first on Sportzwiki.