Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

देश के इन चार दिग्गज खिलाड़ियों को मिले पद्मश्री पुरस्कार

खेल डेस्क। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सोमवार को खेल, राजनीति, बॉलीवुड और साहित्य से जुड़ी 56 दिग्गज हस्तियों को पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया। इनमें विभिन्न खेलों के चार खिलाड़ी भी शामिल हैं।

क्रिकेट प्रशंसकों के लिए आई बुरी खबर, इस खिलाड़ी को ले जाना पड़ा अस्पताल

राष्ट्रपति भवन में आयोजित इस कार्यक्रम में कुश्ती के बजरंग पुनिया, शतरंज की हरिका द्रोणावल्ली, टेबल टेनिस के अचंता शरत कमल और कबड्डी के अजय ठाकुर को पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया।इस पुरस्कार वितरण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री राजनाथ सिंह और केन्द्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद मौजूद थे।

रोहित शर्मा ने मोहाली वनडे में शतक से चूकने के बावजूद बना डाला ये बड़ा रिकॉर्ड, इस पूर्व भारतीय कप्तान को छोड़ा पीछे

राष्ट्रपति कोविंद से पद्मश्री पुरस्कार हासिल करने वाले पहलवान बजरंग पूनिया ने राष्ट्रमंडल खेलों में अपनी उपलब्धियों के लिए विशेष पहचान बनाई है। हरिका द्रोणावल्ली दुनिया के शीर्ष क्रम की शतरंज खिलाडिय़ों में से एक हैं। उन्होंने कई अन्तरराष्ट्रीय चैंपियनशिपों में भारत का प्रतिनिधित्व किया है।

अचंता शरत कमल ने अपने कॅरियर के 16 वर्षों में 60 से अधिक अंतरराष्ट्रीय पदक हासिल किए हैं। अजय ठाकुर अभी भारतीय टीम कबड्डी टीम के कप्तान हैं। उन्होंने एक पेशेवर कबड्डी खिलाड़ी के रूप में विशेष पहचान बनाई है।

गौरतलब है हि इस साल गणतंत्र दिवस पर पद्म पुरस्कार के लिए 112 दिग्गज हस्तियों का चयन किया गया था। राष्ट्रपति ने सोमवार को 56 खिलाडिय़ों को ये पुरस्कार देकर सम्मानित किया है। राष्ट्रपति द्वारा शेष लोगों को यह सम्मान 16 मार्च को एक अन्य समारोह में दिए जाने की संभावना है।