Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आईपीएल के इतिहास में इस तरह से आउट होने वाले पहले बल्लेबाज बने जोस बटलर

स्पोटर्स डेस्क। आईपीएल 2019 के सीजन के चौथे मैच जयपुर में राजस्थान रॉयल्स और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच खेला गया। इस मैच में पंजाब ने 14 रनों से जीत हासिल की। इस जीत के साथ ही पंजाब ने जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में इतिहास रच दिया। अब तक 12 साल के आईपीएल के इतिहास में यह पहला मौका है जब पंजाब ने राजस्थान रॉयल्स को उसकी सरजमी पर मात दी है।

इससे पहले राजस्थान रॉयल्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जी​तकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पंजाब की टीम ने निर्धारत ओवरों में चार विकेट खोकर 184 रन बनाए। पंजाब की ओर से क्रिस गेल ने शानदार पारी खेली। गेल ने 47 गेंदों पर 79 रन की शानदार पारी खेली। अपनी इस पारी में गेल ने 8 चौके और 4 छक्के भी लगाए।

तो वहीं इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान की टीम निर्धारित ओवर में 9 विकेट पर 170 रन ही बना सकी। हालांकि इस मैच में राजस्थान के सलामी बल्लेबाज जोस बटलर का आउट होना था। बटलर 69 रन बनाए। बटलर ने अपनी इस पारी में 10 चौके और 2 छक्के लगाए। दरअसल, पंजाब की तरफ से 13वां ओवर अश्विन कर रहे थे।

तो इस ओवर की पांचवी गेंद अश्विन डालने ही जा रहे थे कि बटलर क्रीज से थोडा आगे निकल गए। तभी अश्विन ने चतुराई से बटलर को रन आउट कर दिया। हालांकि इसको लेकर अंपायर का निर्णय मांगा गया। लेकिन कुछ ही देर बाद ​तीसरे अंपायर का फैसला आ गया और बटलर को रनआउट करार दिया गया। इस तहर वे आईपीएल में पहले ऐसे बल्लेबाज बन गए है, जो कि इस तरह से रन आउट हुए है। यदि नियम के अनुसार बटलर आउट थे, लेकिन ऐसे तरीके को खेलभावना के खिलाफ माना जाता रहा है।



Herald