खेल डेस्क। पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ और सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर अब इंग्लैंड में शुरू होने वाले आईसीसी वनडे विश्व कप के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम में शामिल हो सकेंगे।पिछले साल दक्षिण अफ्रीका में हुए बॉल टेम्परिंग प्रकरण में दोषी पाए गए इन दोनों दिग्गज क्रिकेटरों पर लगा एक वर्ष का प्रतिबंध आखिरकार समाप्त हो गया है। अब स्मिथ और वार्नर आगामी विश्वकप सहित अंतरराष्ट्रीय स्तर के क्रिकेट में वापसी के लिए उपलब्ध रहेंगे।
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और महान आलराउंडर कि बेटी इस फिल्म से करेगी बाॅलीवुड में डेब्यू, नाम जानकर चौंक जाएंगे आप
ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट प्रमुख केविन रॉबट्र्स ने इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर दोनों का एक साल का प्रतिबंध समाप्त हो गया है और वे अब इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी कर सकते हैं।
गौरतलब है कि पिछले साल दक्षिण अफ्रीका दौरे में केपटाउन टेस्ट के दौरान उप कप्तान डेविड वार्नर और कप्तान स्मिथ ने सलामी बल्लेबाज कैमरन बेनक्राफ्ट से गेंद के साथ छेड़छाड़ करवाई थी।
आईपीएल-12: मुम्बई इंडियंस के इस खिलाड़ी के नाम दर्ज हो गया है सबसे लम्बा छक्का लगाने का रिकॉर्ड
इस घटना के बाद कंगारू टीम के इन तीनों ही खिलाडिय़ों पर प्रतिबंध लगाया गया था।ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर अभी इंडियन प्रीमियर लीग में खेल रहे हैं। स्टीव स्मिथ राजस्थान रॉयल्स और डेविड वार्नर आईपीएल 12 के संस्करण में सनराइजर्स हैदराबाद में शामिल है। वार्नर ने एक साल बाद आईपीएल में तूफानी शुरुआत की थी। उन्होंने अपने पहले ही मुकाबले में केकेआर के खिलाफ तूफानी अर्धशतकीय पारी खेली थी।