Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारतीय टीम के पूर्व दिग्गजों ने बताई शिखर धवन के लगातार खराब प्रदर्शन की वजह

पिछली 15 वनडे पारियों में शिखर धवन ने 26.85 की औसत से 376 रन ही बनाये है. वह अपनी पिछली 16 वनडे पारियों में मात्र 2 ही अर्धशतक लगा पाये है. वह दूसरे टी-20 के दौरान जहां 14 रन की धीमी पारी खेल पाए थे. वहीं पहले वनडे में शून्य के स्कोर पर आउट हो गए थे और सीरीज के दूसरे वनडे मैच में 21 रन पर आउट हो गए थे.

एशिया कप फाइनल से हो रहे लगातार फ्लॉप 

ओपनर बल्लेबाज शिखर धवन का फॉर्म बहुत खराब है. वह एशिया कप के फाइनल में नहीं चल पाए थे. इसके बाद वह वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच मैच मैचों की वनडे सीरीज में भी फ्लॉप साबित हुए थे. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उन्ही की धरती पर खेली गई तीन मैचों की वनडे सीरीज में भी उनके बल्ले से रन नहीं निकले थे.

इसके बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ उन्होंने पांच मैचों की वनडे सीरीज के शुरूआती दो वनडे मैचों में अर्धशतक जरुर लगाया, लेकिन इसके अलावा वह न्यूजीलैंड दौरे में कुछ ख़ास नहीं कर पाए थे. अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू सीरीज में भी वह शुरूआती दो वनडे मैचों में बुरी तरह फ्लॉप साबित हुए हैं.

उम्मीद हैं विश्व कप से पहले फॉर्म में आ जायेंगे

भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने अपने बयान में कहा,

“इस बात का खंडन नहीं किया जा सकता है, कि शिखर धवन बुरे दौर से गुजर रहे हैं, लेकिन अब विश्व कप से पहले केवल तीन अंतरराष्ट्रीय मैच बचे हैं और मुझे नहीं लगता, कि कोई बड़ा बदलाव होगा. 

मुझे लगता है, कि आईसीसी टूर्नामेंटों में शानदार प्रदर्शन करने वाले धवन जल्द ही फॉर्म में वापस आएंगे. अगर उसने 5000 से अधिक वनडे रन 125 पारियों  में बनाए हैं, तो इसका मतलब है, कि वह कंसिस्टेंट रहा है. 

बहु-राष्ट्र टूर्नामेंट (विश्व कप, चैंपियंस ट्रॉफी, एशिया कप) में उनका रिकॉर्ड शानदार है, इसलिए यह अच्छी तरह से हो सकता है कि वह फिर से फॉर्म में वापस आ जाये.”

धवन के साथ सिर्फ मानिसकता की परेशानी 

वहीं दीप दासगुप्ता ने अपने बयान में कहा,

मुझे लगता है, कि धवन के साथ सिर्फ मानसिकता की परेशानी है. नागपुर में वह क्रीज पर पांव जमा चुके थे. जिस गेंद पर वह आउट हुए थे, उसे वह आसानी से उस गेंद को लॉन्ग ऑफ़ या लॉन्ग ऑन की दिशा में खेल सकते थे. ऐसा तब होता है, जब आप थोड़ा भ्रम की स्थिति में होते हैं.”

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post भारतीय टीम के पूर्व दिग्गजों ने बताई शिखर धवन के लगातार खराब प्रदर्शन की वजह appeared first on Sportzwiki.