चौथे वनडे मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय टीम को 4 विकेट से शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा था. इस मैच में विराट कोहली की कप्तानी में भी काफी सवाल खड़े हुए थे. अब भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज स्पिनर बिशन सिंह बेदी ने भी विराट कोहली की कप्तानी पर सवाल उठाये हैं. साथ ही धोनी को आराम दिए जाने पर भी उन्होंने चयनकर्ताओं से सवाल किये हैं.
एमएस धोनी के बिना विराट कोहली की कप्तानी बेअसर

बिशन सिंह बेदी ने पीटीआई से बात करते हुए अपने बयान में कहा,
“मुझे नहीं पता, लेकिन हम सभी यह सोच रहे हैं कि धोनी को आराम क्यों दिया गया. उनकी अनुपस्थिति कल स्टंप के पीछे, बल्ले से और मैदान पर भी महसूस की गई. वह टीम का लगभग आधा कप्तान है.
मैं यह नहीं कहूँगा, कि धोनी से कोई खिलाड़ी टीम में छोटा है, लेकिन यह जरुर कहूँगा, कि टीम में धोनी का कद बहुत बड़ा है.टीम को उसकी जरूरत है. टीम पर उसके शांत प्रभाव का बहुत फर्क पड़ता है.
कप्तान विराट को भी उसकी जरूरत है, बिना धोनी के विराट की कप्तानी भी बेअसर है और यह भारत के लिए एक अच्छा संकेत नहीं है.”
मैं भारतीय टीम के प्रयोग से बिल्कुल खुश नहीं

बिशन सिंह बेदी ने पीटीआई से बात करते हुए आगे अपने बयान में कहा,
“मैं व्यक्तिगत रूप से वर्तमान में जीना पसंद करूंगा. विश्व कप अभी ढाई महीने दूर है, इसलिए हमें हर एक खेल को महत्वपूर्ण समझते हुए आगे बढ़ते रहना होगा. विश्व कप के लिए, हम पिछले एक साल से प्रयोग कर रहे हैं और यह प्रयोग हमारी अंतिम सीरीज में भी खत्म नहीं हुआ हैं. मैं इससे बिल्कुल भी खुश नहीं हूं ”
आईपीएल में हो सकते हैं खिलाड़ी घायल

आईपीएल को निशाना बनाते हुए उन्होंने कहा,
“आईपीएल के दौरान उनमें से कोई भी घायल हो सकता है. हालाँकि, आप उनसे यह उम्मीद नहीं कर सकते, कि वे अपने संबंधित फ्रेंचाइजी के लिए खेलते हुए 100 प्रतिशत न दें.”
पंत एक जंगली घोड़े की तरह

बिशन सिंह बेदी ने आगे अपने बयान में ऋषभ पंत को लेकर कहा,
“पंत एक जंगली घोड़े की तरह है. उसे वश में करना मुश्किल है. वह क्या करने जा रहा है कोई नहीं जनता? मुझे लगता है, सपोर्ट स्टाफ को उसे कंट्रोल करने में सक्षम होना चाहिए.
वह बल्लेबाजी में भी बार-बार वही गलतियां कर रहा है और स्टंप के पीछे भी, ईमानदारी से कहूँ, तो अभी उसे बेहतर होने के लिए बहुत काम की जरुरत है. हमारी चयन समिति के अध्यक्ष एमएसके प्रसाद विकेटकीपर हैं, उन्हें उससे जरुर बात करनी चाहिए.”
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post किसने कहा, महेंद्र सिंह धोनी के बिना विराट कोहली की कप्तानी बेअसर appeared first on Sportzwiki.