Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

एक शतक लगाते है ही सचिन का ये रिकॉर्ड तोड़ देंगे विराट कोहली, जानिए

स्पोर्ट्स डेस्क। हाल ही में ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच खेली जा रही पांच मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच कल नागपुर में खेला गया। जहां भारतीय टीम ने इस मैच ऑस्ट्रेलिया को आठ रन से मात देकर सीरीज में 2-0 की बढ़त ले ली। विराट ने शानदार बल्लेबाज करते हुए अपने करियर का 40वां शतक लगाया उन्होंने ने 120 गेंद का सामना करते हुए 116 रन की शानदार पारी खेली। साथ ही इसके साथ कप्तान कोहली ने महानतम बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के एक और रिकॉर्ड की बराबरी कर ली।

आपको बता दे कि कल के मैच में शतक लगाने के साथ ही कोहली ने अपने शतक लगाने के साथ वनडे में भारत को जीत दिलाने मामले में सचिन के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। आपको बता दे कि अभी तक भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने वनडे में 40 शतक लगाए हैं और इसमें से 33 बार भारत को जीत मिली है। साथ ही सचिन ने वनडे में 49 शतक लगाए थे जिनमें 33 बार भारत को जीत मिली है। साथ ही अब विराट इस मामलें में बस एक कदम दूर एक शतक बनाकर और उस मैच में भारत को जीत दिलाने के साथ ही वह इस मामले में सचिन को पीछें छोड़ देगें।

आपको बता दे कि अभी तक विराट कोहली ने अपने वनडे करियर में 224 मैच खेले हैं। साथ ही इस लिस्ट में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग 25 शतक के साथ दूसरे स्थान पर हैं। हाशिम अमला और सनथ जयसूर्या 24 शतकों के साथ तीसरे स्थान पर हैं। साथ ही आपको बता दे कि कल के मैच में विराट कोहली को मैन ऑफ द मैच चुना गया और इसके साथ ही भारत के लिए वनडे क्रिकेट में सर्वाधिक मैन ऑफ द मैच पुरस्कार पाने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए है।

ये भी देखें

विराट ने किया खुलासा- आखिरी ओवर विजय शंकर को ही क्यों दिया ?

कोहली ने वनडे क्रिकेट इतिहास में बनाया ये नया विश्व रिकॉर्ड

रविंद्र जडेजा का थ्रो देख विराट भी हुए हैरान, वीडियो में देखें रिएक्शन



Herald