Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

स्पॉट फिक्सिंग को लेकर आ रही है डॉक्यूमेन्ट्री, धोनी ने ट्रेलर में कहा, मैच फिक्सिंग है मर्डर से भी बड़ा अपराध

क्रिकेट जगत में स्पॉट फिक्सिंग का एक बड़ा ही काला अध्याय जुड़ा है। क्रिकेट जैसे जेंटलमैन गेम को स्पॉट फिक्सिंग नाम के इस शर्मनाक कारनामें ने समय-समय पर बहुत ही बुरे दंश दिए हैं। इंटरनेशनल क्रिकेट के साथ ही स्पॉट फिक्सिंग ने आईपीएल जैसी टी20 क्रिकेट लीग को भी नहीं छोड़ा।

आईपीएल 2013 के स्पॉट फिक्सिंग को लेकर आ रही है डॉक्यूमेन्ट्री

भारतीय क्रिकेट की सबसे बड़ी टी20 क्रिकेट लीग इंडियन प्रीमियर लीग में साल 2013 में चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स को भी स्पॉट फिक्सिंग का शिकार होना पड़ा।

इस साल भारतीय क्रिकेट के सबसे बड़े कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी की अगुवायी वाली टीम चेन्नई सुपर किंग्स का नाम स्पॉट फिक्सिंग में आने के बाद तहलका मच गया था।

डॉक्यूमेन्ट्री के ट्रेलर में धोनी ने कहा मर्डर करने से भी फिक्सिंग है बड़ा अपराध

अब इसी स्पॉट फिक्सिंग कांड को लेकर एक डॉक्यूमेन्ट्री फिल्म बनने जा रही है और इसको लेकर महेन्द्र सिंह धोनी ने अपनी बात रखी। महेन्द्र सिंह धोनी ने स्पॉट फिक्सिंग को मर्डर करने से भी बड़ा अपराध बताया।

एमएस धोनी ने कहा कि सबसे बड़ा अपराध जो मैं कर सकता हूं वो हत्या नहीं है बल्कि वास्तव में तो मैच फिक्सिंग है। अपनी टीम पर लगे स्पॉट फिक्सिंग के आरोपों के बाद चेन्नई सुपर किंग्स को भी दो साल तक आईपीएल से दूर रहना पड़ा।

मुझ पर भी लगाया गया था ये आरोप

महेन्द्र सिंह धोनी ने कहा कि “टीम में शामिल था, मुझ पर भी आरोप लगाया गया था। ये हम सभी के लिए एक मुश्किल दौर था। प्रशंसकों ने महसूस किया कि सजा कठोर थी। वापस आना एक भावनात्मक पल था और मैंने हमेशा कहा है कि जो आपको नहीं मारता वो आपको मजबूत बनाता है। “

इस मैच फिक्सिंग को लेकर एक डॉक्यूमेन्ट्री बन रही है। ‘द रोर ऑफ लॉयन’ के नाम से बन रही डॉक्यूमेन्ट्री का ट्रेलर लॉन्च कर दिया है। 45 सैकंड के इस ट्रेलर के दौरान महेन्द्र सिंह धोनी ने इस बात को रखा। आपको बता दें कि 20 मार्च से हॉट स्टार पर ये डॉक्यूमेन्ट्री प्रसारित होने वाली है।

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।

The post स्पॉट फिक्सिंग को लेकर आ रही है डॉक्यूमेन्ट्री, धोनी ने ट्रेलर में कहा, मैच फिक्सिंग है मर्डर से भी बड़ा अपराध appeared first on Sportzwiki.