Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

क्रिकेट प्रशंसकों के लिए आई बुरी खबर, इस खिलाड़ी को ले जाना पड़ा अस्पताल

खेल डेस्क। न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन के प्रशंसकों के लिए अच्छी खबर नहीं है। इस क्रिकेट को बांग्लादेश के खिलाफ वेलिंगटन में दूसरे टेस्ट के दौरान बाएं कंधे की चोट के स्कैन के लिए अस्पताल ले जाना पड़ा। इस बात की जानकारी कीवी टीम के प्रवक्ता ने दी है।

रोहित शर्मा ने मोहाली वनडे में शतक से चूकने के बावजूद बना डाला ये बड़ा रिकॉर्ड, इस पूर्व भारतीय कप्तान को छोड़ा पीछे

उन्होंने बताया कि केन विलियम्सन को एहतियात के तौर पर अस्पताल ले जाया गया है। कीवी टीम के कप्तान को रविवार को क्षेत्ररक्षण के दौरान कंधे में चोट लगी थी। इसी कारण बल्लेबाजी के दौरान उन्हें दो बार मेडिकल सहायता लेनी पड़ी। कीवी कप्तान ने चोटिल होने के बावजूद 74 रन की पारी खेली।

भारत-पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच को लेकर PCB के प्रबंध निदेशक बोल गए ऐसी बात, इसके बाद शायद ही....

पूर्व कप्तान रोस टेलर के दोहरे शतक के बाद गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन से न्यूजीलैंड ने इस मुकाबले के चौथे दिन जीत की ओर कदम बढ़ा लिए हैं। बांग्लादेश ने पहली पारी में 211 रन बनाए थे। इसके जवाब में रोस टेलर (200), हेनरी निकोल्स (107) और कप्तान केन विलियम्सन (74) की शानदार पारियों की बदौलत छह विकेट पर 432 रन पर बनाने के बाद न्यूजीलैंड ने अपनी पारी घोषित की।

चौथे वनडे में हार के लिए भारतीय कप्तान कोहली ने इन्हें दिया दोष

रोस टेलर ने अपनी दोहरी शतकीय पारी के दौरान 212 गेंदों का सामना करते हुए 19 चौके और चार छक्के लगाए। जबकि निकोल्स ने भी अपनी शतकीय पारी के दौरान 157 गेंद का सामना किया।बांग्लादेश ने अपनी दूसरी पारी में केवल 80 रन पर ही तीन विकेट गंवा दिए हैं। मेहमान टीम अब भी पहली पारी के आधार पर 141 रन से पीछे हंै।