Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आॅस्ट्रेलिया अगले मैच में वापसी करेगा : नाथन कुल्टर नाइल

नागपुर
भारत के हाथों पहले वनडे में छह विकेट से हारने के बाद आॅस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज नाथन कुल्टर नाइल ने कहा कि आॅस्ट्रेलिया अगले मुकाबले में वापसी करेगा । आॅस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज कुल्टर नाइल ने भरोसा जताया है कि आॅस्ट्रेलिया अपने ट््वंटी-20 सीरीज के प्रदर्शन को दोहराएगा और अगले मैच में भारत को हराएगा। गौैरतलब है कि भारत को ट््वंटी-20 सीरीज में 2-0 से हराने के बाद आॅस्ट्रेलिया शनिवार को हैदराबाद में हुए सीरीज के पहले मुकाबले में भारत से छह विकेट से हार गया था।

कुल्टर नाइल ने कहा कि मुझे नहीं लगता कि हमारे हाथ से सीरीज निकल गई है। उन्होंने सीरीज में बढ़त ले ली है इसलिए उनका पलड़ा भारी लग रहा है लेकिन यह काफी करीबी मुकाबला था। हमने अच्छा प्रदर्शन किया था। लेकिन अंत में उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया और हमसे मैच छीन लिया। लेकिन मुझे लगता है कि यह काफी करीबी मुकाबला था और अगले चार मैचों में काफी अच्छा और कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा। उल्लेखनीय है कि कुल्टर नाइल ने पहले मुकाबले में 46 रन देकर दो विकेट लिए थे जबकि पहले ट््वंटी-20 मुकाबले में उन्होंने तीन विकेट चटकाए थे और मैन आॅफ द मैच का खिताब अपने नाम किया था। भारत और आॅस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला पांच मार्च को नागपुर में खेला जाएगा।