भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के परिवारिक मामले वाला विवाद थमने का नाम ही नहीं ले रहा है, मोहम्मद शमी के पारिवारिक मामले वाला विवाद थमने के बजाय और भी बढ़ता ही जा रहा है. आपकों बता दे, कि मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां ने मोहम्मद शमी पर दूसरी लड़कियों से नाजायज संबंध बनाने का गंभीर आरोप लगाया था. साथ ही मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां ने भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी पर घरेलू हिंसा मैच फिक्सिंग, रेप और अटेम टू मर्डर जैसे गंभीर आरोप लगाये थे.
मोहम्मद शमी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल

एएनआई न्यूज एजेंसी के एक ट्वीट के मुताबिक़, मोहम्मद शमी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल हुई है. उन पर भारतीय दंड सहिंता की धारा 498A के तहत दहेज़ प्रताड़ना और 354A के तहत यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया गया है.
A chargesheet has been filed against cricketer Mohammed Shami. He has been charged under IPC 498A (dowry harassment) and 354A (sexual harrasment).
(file pic) pic.twitter.com/6o6sBbtqY8— ANI (@ANI) March 14, 2019
चार्जशीट के चलते भारतीय टीम से हो सकते हैं बाहर

बता दें, कि हसीन जहां ने 8 मार्च, 2018 को कोलकाता के लाल बाजार के पुलिस मुख्यालय में अत्याचार, शारीरिक शोषण और मानसिक उत्पीड़न का केस दर्ज किया था और अब पुलिस ने शमी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी है. जिसका एक मतलब यह भी है, कि अब शमी के खिलाफ आदालत में केस चलेगा.
3 मार्च 2018 को हसीन जहां ने मीडिया के सामने शमी पर नाजायज संबंध के गंभीर आरोप लगाये थे. इसके बाद मैच फिक्सिंग व अन्य बड़े आरोप लगाये थे.
हसीन जहां के आरोपों के चलते बीसीसीआई ने शमी को साल 2018 के कॉन्ट्रैक्ट में भी शामिल नहीं किया था और उनके खिलाफ मैच फिक्सिंग की जाँच की थी.
हालाँकि, शमी निर्दोष पाए गए थे और बीसीसीआई ने दोबारा उन्हें अपने कॉन्ट्रैक्ट में लिया था. फिलहाल चार्जशीट के चलते उन्हें भारतीय टीम से भी बाहर होना पड़ सकता है.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post मोहम्मद शमी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल, दहेज़ प्रताड़ना और यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज appeared first on Sportzwiki.