इंटरनेट डेस्क। आईपीएल 12वां का 10वां मैच कल कोलकाता नाइट राइडर्स और इस सीजन में नए नाम से मैदान में उतरी दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया। केकेआर और दिल्ली कैपिटल्स के बीच हुआ ये मुकाबला अंतिम मैच तक चला फिर भी इस मैच का निर्णय नहीं निकला। अंत में इस मैच का निर्णय सुपर ओवर के द्वारा निकला और बाजी मारी दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने।
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी केकेआर की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 185 रनों का लक्ष्य खड़ा किया। जवाब में उतरी दिल्ली कैपिटल्स ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 185 रन बनाए। अंत में ये मैच टाई रहा। लेकिन इस मैच का निर्णय सुपर ओवर से हुआ और उस सुपर ओवर में दिल्ली कैपिटल्स प्रसिद्ध कृष्णा के सुपर ओवर में पहले खेलते हुए 10 रन ही बना सकी। इस ओवर में दिल्ली के कप्तान श्रेयस अय्यर ही एक चौका लगा सके। इसके जवाब में कोलकाता के ऑलराउंडर आंद्रे रसेल ने दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाज कैगिसो रबादा की पहली गेंद पर चौका मारा, लेकिन वह तीसरी गेंद पर बोल्ड हो गए। इसके बाद अगली तीन गेंदों पर कप्तान दिनेश कार्तिक और रोबिन उथप्पा तीन रन ही बना सके। पृथ्वी शॉ को इस मैच में 99 रनों की पारी खेलने के लिए मैन आफ द मैच अवॉर्ड दिया गया।
इस मैच में केकेआर की ओर से हरफनमौला खिलाड़ी आंद्रे रसेल ने शानदार बल्ले और गेंद से प्रदर्शन किया। रसेल ने पहले 28 गेंदों में 62 रन बनाएं। इस दौरान रसेल ने 4 चौके और 6 छक्के जड़े। बाद में रसेल ने गेंदबाजी में 1 विकेट भी प्राप्त किया। इसी के साथ रसेल आईपीएल में 12वें सीजन में अभी तक सबसे ज्यादा रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए है। रसेल ने 3 मैचों में 163 रन बनाए है। अपने तीनों ही मैचों में रसेल कुल मिलाकर 12 चौके और 15 छक्के लगा चुके हैं।
Herald