कुछ महीने पहले ही भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को उसी की धरती पर 2-1 से चार मैचों की टेस्ट सीरीज हराई थी. इस सीरीज में मुरली विजय का फॉर्म काफी खराब रहा था. वह 2 टेस्ट मैच भारतीय टीम के लिए खेले थे. जिसमे वह 12.5 की औसत से मात्र 49 रन ही बना पाए थे. इसके बाद उन्हें सिडनी में खेले गए तीसरे टेस्ट से ड्राप कर दिया गया था. वहीं मेलबर्न में खेले गए चौथे टेस्ट मैच में भी उन्हें जगह नहीं मिली थी.
प्लेइंग इलेवन से बाहर करने के चलते, मुरली विजय का फुटा गुस्सा

सिडनी में खेले गए तीसरे टेस्ट में मुरली विजय को उम्मीद थी, कि उन्हें प्लेइंग इलेवन में मौका मिलेगा, लेकिन कप्तान विराट कोहली और कोच रवि शास्त्री ने दूसरी रणनीति अपनाई थी और मयंक अग्रवाल को जहां डेब्यू का मौका दिया था. वहीं मयंक अग्रवाल के जोड़ीदार के रूप में हनुमा विहारी से भी ओपनिंग कराई थी.
तीसरे टेस्ट में ना रो केएल राहुल को मौका दिया गया था और मुरली विजय को भी टीम की प्लेइंग इलेवन से बाहर रखा गया था.

मुरली विजय ने दूसरे टेस्ट की दूसरी पारी में 20 रन बनाये थे. वह अच्छे टच में लग रहे थे, लेकिन इसके बावजूद उन्हें टीम की प्लेइंग इलेवन से बाहर कर दिया गया था. हनुमा विहारी ने ओपनिंग करते हुए पहले पारी में 67 गेंदों पर 8 रन बनाये थे और विराट ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में हनुमा विहारी की बल्लेबाजी की तारीफ की थी और कहा था, कि उन्होंने 67 गेंद खेलकर गेंद को पुराना किया.
सीरीज के चौथे टेस्ट में रोहित शर्मा घर लौट आये थे, तब टीम को एक बल्लेबाज की जरुरत पड़ी थी, लेकिन कोहली और शास्त्री ने केएल राहुल को मौका दिया था और मुरली विजय को एक बार फिर नजरंदाज किया था. ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज के अंतिम दो टेस्ट से नजरंदाज किये जाने पर अब मुरली विजय का गुस्सा फुटा है.
बॉक्सिंग डे टेस्ट में मौका ना मिलने से था निराश

मुरली विजय ने अपने एक बयान में स्पोर्ट्स स्टार से बातचीत करते हुए कहा,
“मुझे लगता है, कि मैं भारतीय टीम का हिस्सा नहीं हूं. मैं निराश नहीं हूं, लेकिन वास्तव में मुझे गहरी चोट लगी है,
मुझे ऑस्ट्रेलिया में तीसरा टेस्ट खेलने की उम्मीद थी. वास्तव में, मुझे यकीन था कि मैं टेस्ट खेलूंगा, क्योंकि मैंने पर्थ में दूसरे टेस्ट की दूसरी पारी में अच्छी बल्लेबाजी की थी. मुझे लगा कि मैं फॉर्म से केवल एक पारी दूर हूं. मैं बॉक्सिंग डे टेस्ट में एक मौका चाहता था. मैं बॉक्सिंग डे टेस्ट के लिए काफी आशावादी था, लेकिन जब मुझे नहीं चुना गया, तब मुझे जरुर दुःख महसूस हुआ था.”
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post मुरली विजय ने कप्तान विराट कोहली और कोच रवि शास्त्री को सुनाई जमकर खरी-खोटी appeared first on Sportzwiki.