भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव आज टीम के सबसे महत्वपूर्ण सदस्यों में से एक हैं। कुलदीप यादव ने अब से ठीक 2 साल पहले भारतीय टीम में डेब्यू किया था जब उन्हें 25 मार्च 2017 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू करने का मौका मिला था।
कुलदीप यादव आज है भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी
उसके बाद से तो कुलदीप यादव ने बिल्कुल भी पीछे मुड़कर नहीं देखा और देखते ही देखते आर अश्विन जैसे दिग्गज का स्थान काटकर खुद को सीमित ओवर के क्रिकेट में भारतीय टीम का मुख्य गेंदबाज बना दिया।

कुलदीप यादव पिछले करीब 2 साल से विराट कोहली और महेन्द्र सिंह धोनी के साथ खेल रहे हैं। लेकिन इसके बाद भी कुलदीप यादव अपने सफलतम क्रिकेटर बनने का श्रेय पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर को देते हैं।
गौती भाई ने मुझे लंबा खेलने के लिए किया प्रेरित
कुलदीप यादव ने गौतम गंभीर की कप्तानी में ही आईपीएल के जरिए अपनी छाप छोड़ी। और वो गौतम गंभीर को अपने करियर में एक बड़ा योगदान मानते हैं।

कुलदीप यादव ने कहा कि
“मैं साल 2014 में कोलकाता टीम से जुड़ा और उस साल चैंपियंस लीग खेली। इंडियन टी20 लीग में मेरा डेब्यू उसके दो साल बाद हुआ, लेकिन गौती भाई(गौतम गंभीर) तत्कालिन कप्तान चाहते थे कि क्रिकेट की सबसे कठिन लीग के दबाव में जाने से पहले मैं पूरी तरह से तैयार हो जाउं।”
“गौती भाई ने मुझे विश्वास दिलाया कि मैं सारे मैच खेलूंगा और ड्रॉप नहीं किया जाउंगा, चाहे उम्मीद के अनुसार प्रदर्शन करूं या ना करूं। गौती भाई चाहते थे कि मैं ऐसा खिलाड़ी बनूं जो लंबा खेले। उनकी कप्तानी में खेलना मेरे करियर का एक बेहद अहम हिस्सा है।”
आईपीएल में आने से पहले चेन्नई थी मेरी फेवरेट टीम
कुलदीप यादव अभी तो कोलकाता नाइट राईडर्स की टीम का हिस्सा हैं तो वहीं वो मुंबई इंडियंस के लिए खेल चुके हैं लेकिन उनकी फेवरेट टीम इन दोनों में से कोई नहीं है।

इसको लेकर कुलदीप ने कहा था कि
“मैं चेन्नई सुपर किंग्स टीम का बहुत बड़ा फैन था और मैं सोचता था कि कोई ऐसा मौका होगा जब मैं महेन्द्र सिंह धोनी के साथ खेल पाउंगा। इंडियन टी20 लीग में तो नहीं लेकिन मैंने टीम इंडिया में उनके साथ काफी क्रिकेट खेला।”
“धोनी के अलावा मुझे मैथ्यू हेडन की बल्लेबाजी पसंद थी और वो भी चेन्नई की टीम में थे, वो तब मेरी पसंदीदा फ्रेंचाइजी थी जब तक मैं खुद इंडियन प्रीमियर लीग का खिलाड़ी नहीं बना था।”
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।
The post मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेल चुके कुलदीप यादव ने इन दोनों को नहीं इस टीम को बताया अपना पसंदीदा टीम appeared first on Sportzwiki.