ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच एकदिवसीय श्रृंखला के दौरान ड्रेसिंग रूम में एक दूसरे के साथ सहज होने के बाद मार्कस स्टोइनिस और एडम ज़म्पा की बीच के वायरल हुए वीडियो के बाद जब उनके बारे में बातचीत की गई तो लोगों ने कई प्रकार की संभावनाओं को जन्म दिया.

बता दें कि मार्कस स्टोइनिस के गालों से खेलते हुए ज़म्पा का वीडियो वायरल हो गया था, जिसके बाद बहुत सारी बातों को गढ़ गया, इन बातों का जवाब देने के लिए दोनों खिलाड़ी सामने आए.
स्टोइनिस ने एकदिवसीय श्रृंखला में पाकिस्तान को 3-0 से हराकर, ज़म्पा के बीच के विवाद पर चुप्पी तोड़ी. स्टोइनिस ने कहा कि वे अच्छे साथी हैं और इस तरह के व्यवहार से एक खिलाड़ी के लिए लंबे दौरे आसान होते हैं.

स्टोइनिश ने चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि वह अच्छे दोस्तः
स्टोइनिस ने आगे कहा कि
“एक व्यक्ति खुद को बहुत गंभीरता से नहीं ले सकता है, जबकि वर्तमान ऑस्ट्रेलियाई पक्ष अपने बीच एक अच्छा बंधन साझा करता है.”
ऑस्ट्रेलिया, जिसने हाल ही में भारत को पांच मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला में 3-2 से हराया. उसके बाद संयुक्त अरब अमीरात में एकदिवसीय श्रृंखला में पाकिस्तान को 3-0 से क्लीन स्वीप करने के साथ ही इस जीत को बरकरार रखा.
स्टोइनिस ने आगे कहा, कि
“हम अच्छे दोस्त हैं, उस तरह का व्यवहार आपको लंबी यात्राओं और उस तरह की चीज़ों से मिलता है. थोड़ा मौज, थोड़ी हंसी. आप खुद को बहुत गंभीरता से नहीं ले सकते. हम एक अच्छा समूह है.”.

इससे पहले पाकिस्तान के खिलाफ तीसरे एकदिवसीय मैच की पूर्व संध्या पर, स्टोइनिस ने भी ज़म्पा की एक तस्वीर साझा की थी इस तस्वीर में वह एक सुरंग में चलते हुए दिखाई दे रहे थे. जिसमें जम्पा, स्टोइनिश के गाल पर किस करते हुए दिखाई दे रहे है. इस तस्वीर में उन्होंने कैप्शन दिया था “इट्स गेम डे बेबी ज़म्पस्टाग्राम”

स्टोइनिस इस समय अंगूठे की चोट से पीड़ित है, वह इससे जल्द ही रिकवर करने का प्रयास कर रहे है. पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज में उन्होंने बहुत ही कम गेंदबाजी की थी.
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post मार्कस स्टोइनिस ने जम्पा के साथ ब्रोमांस की वीडियो वायरल होने पर तोड़ी चुप्पी, बताया क्या है दोनों के बीच रिश्ता appeared first on Sportzwiki.