Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारतीय टीम से दूर टेस्ट के उपकप्तान अजिंक्य रहाणे ने विराट कोहली की कप्तानी पर कही ये बात

भारतीय क्रिकेट टीम पिछले काफी दिनों से सीमित ओवर की क्रिकेट में व्यस्त हैं जिसमें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के बाद से न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे और टी-20 सीरीज खेली तो साथ ही इन दिनों अपनी सरजमीं पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ही सीमित ओवर की सीरीज भारत खेल रही है।

अजिंक्य रहाणे इन दिनों हैं सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी खेलने में व्यस्त

लेकिन सीमित ओवर की क्रिकेट टीम में भारतीय टीम के टेस्ट उपकप्तान अजिंक्य रहाणे हिस्सा नहीं हैं। ऐसे में वो इन दिनों सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में अपनी दम दिखा रहे हैं।

अजिंक्य रहाणे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज खत्म होने के बाद से ही भारतीय टीम से दूर हैं लेकिन वो मुंबई के लिए सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी से अपने आपको क्रिकेट के मैदान में बनाए हुए हैं।

अजिंक्य रहाणे ने अभी भी जतायी पूरी उम्मीद

लेकिन सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के सुपर लीग दौर में अजिंक्य रहाणे को चोट से बाहर होना पड़ा और ऐसे में मुंबई के कप्तान श्रेयर अय्यर को बनाया गया। वैसे रहाणे बल्ले से भी इस सीजन की 6 पारियों में कुछ खास नहीं कर सके।

लेकिन इसके बाद भी अजिंक्य रहाणे पूरे आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने की तरफ देख रहे हैं भारतीय टीम के उपकप्तान अजिंक्य रहाणे ने कहा कि “मुझे बहुत उम्मीद है। जैसा मैंने कहा, मैं नकारात्मक विचारों को दूर रखता हूं और आप कभी नहीं जानते हैं, चीजें किसी भी समय बदल सकती है।”

विराट कोहली हैं एक निस्वार्थ व्यक्ति

अपनी बल्लेबाजी को लेकर रहाणे ने आगे कहा कि “खुद पर विश्वास करना और अपने आसपास अच्छे लोगों को रखना महत्वपूर्ण है। क्योंकि दोस्त कहेंगे कि ये तेरे साथ ये क्या हो गया। मैं ऐसे लोगों से दूरी बना कर रखता हूं और चार-पांच लोगों के एक बंद समूह के साथ सहजता से विश्वास करता हूं।”

अजिंक्य रहाणे ने आगे अपनी टीम यानि भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली को लेकर कहा कि “हमारे कप्तान(विराट कोहली) एक निस्वार्थ व्यक्ति हैं और ये टीम पर निर्भर करता है। अगर आप देखें, दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया में हमने टेस्ट में एक-दूसरे की सफलताओं का आनंद लिया। इसलिए भारतीय ड्रेसिंग रूम में कोई असुरक्षा नहीं है।”

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।

The post भारतीय टीम से दूर टेस्ट के उपकप्तान अजिंक्य रहाणे ने विराट कोहली की कप्तानी पर कही ये बात appeared first on Sportzwiki.