खेल डेस्क। भला वो कौनसा क्रिकेट प्रशंसक होगा जो वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज विवियन रिचर्ड्स को नहीं जानता होगा। अपने जमाने में विवियन रिचर्ड्स ने अपनी तूफानी बल्लेबाज से विश्व क्रिकेट में विशेष छाप छोड़ी थी
वेस्टइंडीज के इस तूफानी बल्लेबाज का जन्म आज ही के दिन यानी 7 मार्च, 1952 को एंटीगा में हुआ था। इस क्रिकेटर को विवियन, विव और किंग विव के नाम से जाना जाता है।
आज ही के दिन सुनील गावस्कर ने टेस्ट क्रिकेट में बनाया था ये विश्व रिकॉर्ड
दाएं हाथ के इस आक्रामक बल्लेबाज के साथ क्रिकेट में एक बात जुड़ी है। बताया जाता है कि रिचर्ड्स ने अपने सत्रह साल के लंबे कॅरियर के दौरान कभी भी बल्लेबाजी करते हुए हेलमेट का उपयोग नहीं किया था।
Women's Day Spl: विश्व कप में तूफानी पारी खेलने वाली इस क्रिकेटर को करना पड़ा था अपने करियर के लिए संघर्ष
उनसे जुड़ी एक खास बात ये भी है कि उन्हें एक भारतीय अभिनेत्री से प्यार भी हो गया था। वो अभिनेत्री नीना गुप्ता हैं। इन दोनों ने कभी विवाह नहीं किया, लेकिन उनकी एक बेटी है। विव रिचर्ड्स उस समय नीना गुप्ता को अपना दिल दे बैठे थे जब 80 के दशक में वेस्टइंडीज की टीम भारत दौरे पर आई थी। इसी दौरान इन दोनों का प्यार परवान चढ़ा।
वार्नर-स्मिथ को लेकर शेन वार्न ने दिया ये बड़ा बयान, कहा- इन दोनों की क्रिकेट में वापसी से ऑस्ट्रेलिया को होगा...
वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज विव रिचर्ड्स ने 121 टेस्ट मैचों में 8,540 और 187 वनडे मैचों में 6,721 रन बनाए हैं। वेस्टइंडजी का यह बल्लेबाज मैदान पर च्युइंगम चबाते हुए और दोनों बाजुओं को ठोक कर बड़े से बड़े गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाने में माहिर था। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 24 और एकदिवसीय क्रिकेट में 11 शतक लगाए थे।