Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

अब इस क्षेत्र में अपनी किस्मत आजमाएंगे क्रिस गेल, करने जा रहे हैं ये 

खेल डेस्क। विश्व क्रिकेट में अपने बल्ले से दहशत पैदा करने वाले वेस्टइंडीज के बाएं हाथ के बल्लेबाज क्रिस गेल अब कोचिंग के क्षेत्र में हाथ आजमाने जा रहे हैं। इसके लिए दुनिया के सबसे तूफानी बल्लेबाजों में शूमार क्रिस गेल भारत के पहले एमेच्योर लीग फेरिट क्रिकेट बैश (एफसीबी) से जुड़ गए हैं।

भारत के इस पूर्व कप्तान ने विराट को बताया टीम का आधा कप्तान

इस लीग में वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल एमेच्योर खिलाडिय़ों के लिए मेंटोर की भूमिका निभाएंगे। क्रिस गेल के अलावा इस लीग में श्रीलंका के पूर्व महान स्पिन गेंदबाज मुथैया मुरलीधरन, भारत के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान और प्रवीण कुमार भी मेंटोर की भूमिका में मैदान पर नजर आएंगे।

अर्जुन पुरस्कार विजेता श्रेयसी की ख्वाहिश, ये बॉलीवुड अभिनेत्री निभाएं बॉयोपिक में उनका किरदार

इस लीग का आयोजन इसी साल जुलाई-अगस्त में किया जाएगा। इस लीग के सह संस्थापक बॉलीवुड के स्टार कलाकार सुनील शेट्टी हैं। इस टूर्नामेंट का उद्देश्य देश के 15 साल से अधिक उम्र के एमेच्योर क्रिकेटरों की पहचान करना है।

फिरोजशाह कोटला मैदान पर अब इस लक्ष्य के साथ मैदान पर उतरेगी भारतीय टीम

क्रिस गेल इंडियन प्रीमियर लीग के 12वें संस्करण में हिस्सा लेने के लिए भारत आएंगे। इस संस्करण में वह एक बार फिर से किंग्स इलेवन पंजाब की ओर से अपना जलवा दिखाते हुए नजर आएंगे।गेल ने हाल में इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई वनडे सीरीज में शानदार बल्लेबाज की थी।

आईपीएल से पहले युवराज ने मारा ऐसा शॉट जिसे देखकर चौंक गए क्रिकेट प्रशंसक, विरोधी टीमों को चेताया