Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

जर्मन जूनियर बैडंिमटन टूर्नामेंट में भारतीय चुनौती खत्म

नयी दिल्ली
त्रिशा जौली और वर्षिनी विश्वनाथ श्री की महिला युगल जोड़ी के रविवार को यहां सेमीफाइनल में हारने के साथ ही बर्लिन में जर्मनी जूनियर बैडमिंटन अंडर-19 टूर्नामेंट में भारत की चुनौती खत्म हो गयी। त्रिशा और वर्षिनी ने डेनमार्क की दूसरी वरीय क्रिस्टिन बुश और एमली स्हुलज की जोड़ी को 21-14 21-18 से हराकर सेमीफाइनल में जगह पक्की की थी। सेमीफाइनल में चीन की ग्यू लिजहि और ली यिंगजिंग की जोड़ी से भारतीय जोड़ी 16-21 14-21 से हार गयी। इस हार के साथ ही टूर्नामेंट में भारत की चुनौती समाप्त हो गयी।  इससे पहले एकल वर्ग में मीराबा लुवांग, गायत्री गोपीचंद और वैष्णवी जाक्का रेड्डी को हार का सामना करना पड़ा था।