Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

सेना का कैप पहनकर भारत ने खेला था तीसरा वनडे अब, पीसीबी ने आईसीसी के सामने की ये शर्मनाक हरकत

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही पांच वनडे मैचों की सीरीज का तीसरा मैच रांची में खेला गया, इस मैच में विराट कोहली के शतक के बाद भी टीम इंडिय़ा को हार का मुंह देखना पड़ा. हालाँकि यह मैच एक और वजह से चर्चा में रहा और वो है भारतीय टीम के खिलाड़ियों द्वारा सेना की टोपी पहन कर खेलना.

टीम इंडिया भारतीय सेना की कैप पहनकर उतरी थी..

भारतीय सैनिकों के सम्मान में टीम इंडिया भारतीय सेना की कैप पहनकर उतरी थी. इसके साथ ही  साथ ही टीम के सभी खिलाड़ियों ने अपनी मैच फीस नेशनल डिफेंस फंड में डोनेट की थी.14 फरवरी को पुलवामा में हुए जैश-ए-मोहम्मद ने सीआरपीएफ के काफिले को निशाना बनाया था, जिसमें 44 जवानों की मौत हो गई थी.

पीसीबी ने आईसीसी के लिखी चिट्ठी-

इंडि़यन टीम ने जवानों के सम्मान में भारतीय सेना की कैप पहनी थी, जिस पर पीसीबी ने कड़ा एतराज जताया, इसके बाद वह इस मामले को लेकर आईसीसी के पास पहुंच गए है. पीसीबी ने आईसीसी को एक चिट्ठी लिखी है कि वह इस मामले में टीम इंडिया के उपर कार्रवाई करें.

हालांकि बीसीसीआई पहले ही साफ़ कर चुका है कि आर्मी कैप पहनने को लेकर आईसीसी से अनुमति ली गयी थी.

आईसीसी को लिखी चिठ्ठी के बारे में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष अहसान मनी ने मीडिया को बताते हुए कहा

”हमने सख्ती के साथ आईसीसी को अपने पॉइंट्स बताए हैं. इसमें किसी प्रकार का कोई कंफ्यूजन नहीं है.”

उन्होंने आगे कहा, कि

”अपने वकीलों से और बातचीत कर हम अगले 12 घंटे में आईसीसी को एक और पत्र भेजेंगे. साथ ही कहा कि यह दूसरी बार है जब बीसीसीआई ने क्रिकेट को राजनीति के लिए इस्तेमाल किया है.”

Dhoni, Kohli's Special 'Cap' campaign for honor of Armed Forces

गौरतलब है कि इस आतंकी हमले के चलते बीसीसीआई ने वर्ल्डकप में पाकिस्तान के खिलाफ न खेलने को लेकर भी अपनी बात रखी थी. मगर आईसीसी ने ऐसा कुछ मानने से इंकार कर दिया है.

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।

The post सेना का कैप पहनकर भारत ने खेला था तीसरा वनडे अब, पीसीबी ने आईसीसी के सामने की ये शर्मनाक हरकत appeared first on Sportzwiki.