आज गुरूवार 2 मार्च को भारतीय टीम की नई जर्सी लॉन्च हो चुकी है. अपनी नई जर्सी के साथ भारतीय टीम विश्व कप 2019 में खेलेगी. भारतीय टीम की यह नई जर्सी पहले से और ज्यादा खूबसूरत लग रही है. भारतीय टीम की नई जर्सी में NIKE का नया लोगो आ गया है. हालाँकि, जर्सी का कलर लाइट ब्लू ही है.
जर्सी लॉन्च के मौके पर भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली, पूर्व कप्तान एमएस धोनी, टेस्ट उपकप्तान अजिंक्य रहाणे व युवा खिलाड़ी पृथ्वी शॉ पहुंचे थे. महिला क्रिकेट से टी-20 कप्तान हरमनप्रीत कौर व युवा खिलाड़ी जेमिमा जेमिमा रोड्रिग्स पहुंची थी.
रहाणे नई जर्सी को लेकर हुए भावुक

भारतीय टेस्ट टीम के उपकप्तान अजिंक्य रहाणे लिमिटेड ओवर में भारत की टीम से बाहर चल रहे हैं. हालाँकि, टीम से बाहर चलने के बावजूद उन्हें भारतीय टीम की यह नई जर्सी के लांचिंग में बुलाया गया.
ब्लू जर्सी में अजिंक्य रहाणे ने अपना अंतिम मैच फरवरी 2018 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था. तब के बाद से अबतक उन्हें भारत की लिमिटेड ओवर टीम में खेलने का मौका नहीं मिला पाया है.
रहाणे नई जर्सी को लेकर भावुक हुए है और उन्होंने अपने अधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए लिखा,
“जर्सी नई हो सकती है लेकिन भावना नहीं, भारत के रंग पहनने के लिए हमेशा एक विशेष भावना आती है.”
यहाँ देखें अजिंक्य रहाणे का ट्वीट

The jersey may be new but the feeling isn’t. Always a special feeling to wear the India colours. #NewJersey #MenInBlue pic.twitter.com/QN1Emi6mLL
— ajinkyarahane88 (@ajinkyarahane88) March 2, 2019
लिमिटेड ओवर में वापसी का है भरोसा

भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने स्पोर्ट्सस्टार को दिए गए अपने एक इंटरव्यू में लिमिटेड ओवर टीम में वापसी को लेकर कहा था, कि
“मैं टीम में वापसी के लिए बहुत आशान्वित हूं. जैसा मैंने पहले भी कहा है, कि मैं नकारात्मक विचारों को दूर रखता हूं. मैं हमेशा यह विश्वास करता हूँ, कि चीजें कभी भी बदल सकती है. आपकों खुद पर विश्वास करना और अपने आसपास अच्छे लोगों को रखना महत्वपूर्ण है.”
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post लिमिटेड ओवर टीम से बाहर चल रहे रहाणे को बुलाया गया जर्सी लॉन्च के मौके पर, तो अब ट्वीट कर कही ये बात appeared first on Sportzwiki.