Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

एक बार फिर से मैदान पर दिखाई देगा ये दिग्गज भारतीय तेज गेंदबाज, सुप्रीम कोर्ट ने हटाया आजीवन प्रतिबंध

खेल डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग का 12वां संस्करण शुरू होने से पहले सुप्रीम कोर्ट ने भारतीय तेज गेंदबाज एस श्रीसंत को बड़ी राहत दी है। देश के शीर्ष कोर्ट ने एस श्रीसंत पर लगा आजीवन प्रतिबंध खत्म कर दिया है।

सुप्रीम कोर्ट के इस फैसल के बाद एस श्रीसंत अब फिर से क्रिकेट खेल पाएंगे। देश के शीर्ष कोर्ट ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की कमेटी को तीन महीने के अंदर इस क्रिकेटर पर कार्रवाई को लेकर दोबारा विचार करने का आदेश भी दिया है। भारतीय तेज गेंदबाज श्रीसंत ने इस बात को लेेकर सुप्रीम कोर्ट में गुहार लगाई थी कि जब निचली अदालत और उच्च न्यायालय से राहत मिल गई तो मुझसे आजीवन प्रतिबंध क्यों नहीं हटाया जा रहा है।

इसके बाद देश के शीर्ष कोर्ट ने भारतीय तेज गेंदबाज के पक्ष में निर्णय सुनाते हुए उस पर लगा आजीवन प्रतिबंध तो हटा दिया, लेकिन भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की संस्थानात्मक कार्रवाई को ध्यान में रखते हुए तीन माह में अपने फैसले को लेकर विचार करने को भी कहा है। सुप्रीम कोर्ट के इस फैसला का तेज गेंदबाज श्रीसंत ने स्वागत किया है।

तेज गेंदबाज एस श्रीसंत ने 2005 में श्रीलंका के खिलाफ नागपुर में एकदिवसीय मैच के साथ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था। वह भारतीय टीम की ओर से 27 टेस्ट वनडे और दस टी-20 मैच खेल चुके हैं। वह उन भारतीय टीमों का हिस्सा भी रह चुके हैं जिन्होंने महेन्द्र सिंह धोनी की कप्तानी में 2007 में टी-20 और 2011 में वनडे विश्व कप जीता था। गौरतलब है कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने एस श्रीसंत पर आईपीएल-2013 में स्पॉट फिक्सिंग का दोषी पाए जाने पर अजीवन प्रतिबंध लगाया था।