Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारतीय टीम के लगातार बेहतरीन प्रदर्शन में राहुल द्रविड़ निभा रहे हैं महत्वपूर्ण भूमिका, कोच न होते हुए भी कर रहे हैं पूरा काम

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ संन्यास के बाद युवा खिलाड़ियों के साथ काम कर रहे हैं। ऐसे काफी कम खिलाड़ी हैं, जो संन्यास के बाद भी युवा खिलाड़ी के साथ काम कर रहे हैं। राहुल द्रविड़ इस समय इंडिया ए और अंडर-19 टीम के कोच हैं। वह लगातार युवा खिलाड़ियों को भारतीय टीम के लिए तैयार कर रहे हैं।

कई खिलाड़ी देते हैं क्रेडिट

भारतीय टीम के युवा खिलाड़ी और साथ ही आउट आउट ऑफ फॉर्म में चल रहे खिलाड़ी राहुल द्रविड़ के पास पहुँचते हैं। इसे लेकर कई खिलाड़ियों ने उनकी तारीफ की है।

अंडर 19 के कप्तान पृथ्वी शॉ और शुभमन गिल ने अपने प्रदर्शन का क्रेडिट द्रविड़ को ही दिया था। पृथ्वी शॉ और गिल दोनों ने भारत के लिए डेब्यू कर लिया है। गिल जरुर न्यूजीलैंड की परिस्थिति में कुछ खास नहीं कर पाए लेकिन शॉ ने डेब्यू में शानदार शतक बनाया।

मयंक अग्रवाल का शानदार डेब्यू

राहुल द्रविड़ के साथ इंडिया ए में काफी समय काम करने वाले मयंक अग्रवाल ने ऑस्ट्रेलिया में शानदार टेस्ट डेब्यू किया था। उन्होंने अपने प्रदर्शन का क्रेडिट राहुल द्रविड़ को दिया था। उन्होंने कहा था

“वह हमारे लिए एक मेंटर की तरह हैं, हम हमेशा उसके पास जा सकते हैं, उससे हमारी बल्लेबाजी के बारे में बात कर सकते हैं, हमारी विचार प्रक्रिया के बारे में, जिस तरह से हम एक पारी या अगर कोई तकनीकी कठिनाई आती है।”

लगातार फॉर्म से जूझ रहे थे केएल

भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल लगातार फॉर्म से जूझ रहे थे। कुछ मौकों को छोड़ दें तो उनके बल्ले से न के बराबर रन निकले हैं। टीम से बाहर होने के बाद उन्होंने इंडिया ए के साथ जुड़े। राहुल ने इसके बाद कहा था

“मैंने राहुल द्रविड़ के साथ बहुत समय बिताया, अपने खेल पर काम कर रहा हूं और क्रिकेट के बारे में बात कर रहा हूं। उन्होंने भारत ए के लिए खेले गए खेलों में मेरी काफी मदद की।”

 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post भारतीय टीम के लगातार बेहतरीन प्रदर्शन में राहुल द्रविड़ निभा रहे हैं महत्वपूर्ण भूमिका, कोच न होते हुए भी कर रहे हैं पूरा काम appeared first on Sportzwiki.