Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

जोशना क्वार्टर फाइनल में पहुंची

काहिरा
भारतीय स्क्वाश खिलाड़ी जोशना चिनाप्पा ने शानदार लय जारी रखते हुए महिलाओं के ब्लैक बाल स्क्वाश ओपन के प्री-क्वार्टर फाइनल में मंगलवार को यहां छठी वरीयता प्राप्त सारा-जेन पैरी को शिकस्त दी। पहले दौर में दिग्गज निकोल डेविड को हराने वाली जोशना ने इस पीएसए गोल्ड प्रतियोगिता के दूसरे दौर में इंग्लैंड की खिलाड़ी को 11-4, 6-11, 14-12, 11-9 से मात दी। जोशना ने सात साल में सारा पर पहली जीत दर्ज की है। इससे पहले उन्होंने इस खिलाड़ी को 2012 में चेन्नई ओपन में हराया था। अंतिम आठ में जोशना का सामना न्यूजीलैंड की तीसरी वरीयता प्राप्त जोइले ंिकग से होगा।