Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विश्व की नंबर एक खिलाड़ी नाओमी ओसाका तीसरे दौर में

वाशिंगटन
विश्व की नंबर एक खिलाड़ी जापान की नाओमी ओसाका ने बेल्जियम की क्वालीफायर यानिना विकमाएर को तीन सेटों में हराकर मियामी ओपन टेनिस टूर्नामेंट के तीसरे दौर में प्रवेश कर लिया है।   ओसाका ने विकमाएर को 6-0, 6-7(3), 6-1 से पराजित किया। ओसाका ने शुक्रवार को पहला सेट मात्र 22 मिनट में जीत लिया लेकिन विकमाएर ने दूसरे सेट में शानदार वापसी करते हुए इस सेट का टाईब्रेक 7-3 से जीतकर मैच में 1-1 की बराबरी कर ली। जापानी खिलाड़ी ने दूसरे सेट की गलतियों से सबक लेते हुए निर्णायक सेट में वापसी की और यह सेट 6-1 से जीतकर मैच अपने नाम कर लिया।