Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विराट कोहली, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के इस खिलाड़ी से हुए प्रभावित, कहा भविष्य में होगा टीम इंडिया का महत्वपूर्ण गेंदबाज

अपने आईपीएल अभियान के शुरुआती मैच में ही चेन्नई से 7 विकेट की हार झेलने के बाद बैंगलोर के कप्तान ने उस मैच में टीम को मिले सकरात्मक पहलुओं पर बात करते हुए कहा कि हमने गेंदबाजी अच्छी की थी और चेन्नई को वो मैच आसानी से नहीं जीतने दिया था जो टीम के लिए एक बड़ी बात है.

नवदीप सैनी को बताया इस आईपीएल की खोज

 

चेन्नई के खिलाफ शानदार बोलिंग करने वाले नवदीप सैनी के बारे में बोलते हुए विराट ने कहा कि

” ये तेज गेदबाज आने वाले समय में अच्छी गेदबाजी कर सकता है. इस गेदबाज में अच्छा करने की क्षमता है. ये गेदबाज इस आईपीएल की बड़ी खोज हो सकता है.”

चेन्नई के खिलाफ हुए मैच में नवदीप ने अच्छी बोलिंग की थी. इस मैच में नवदीप ने 4 ओवर में सिर्फ़ 24 रन दिए, हालाँकि वो इस मैच में विकेट हासिल नहीं कर पाए, लेकिन लो स्कोरिंग वाले इस मैच में किफायती बोलिंग करके चेन्नई को मुश्किल में जरुर डाला था. उनके गेदों पर चेन्नई का कोई भी गेदबाज सहज नहीं दिख रहा था जो एक नए गेदबाज के लिए अच्छी बात है.

पिछले मैच की हार को विराट ने बताया आँख खोलने वाली हार

पिछली हार पर बात करते हुए बैंगलोर के कप्तान ने कहा कि

“कोई भी टीम इस तरह की शुरुआत नहीं करना चाहता, लेकिन अब इस हार से उबर कर आगे जाना होगा. सीजन की शुरुआत मे ही इस तरह की हार से टीम आगे आने मैच को और भी गंभीरता से लेती है, जो एक अच्छी बात हो सकती है. हमारे गेदबाजो ने अच्छा खेल दिखाया, लेकिन चेन्नई की टीम ने हमसे बहुत बेहतर खेल दिखाया.”

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।

The post विराट कोहली, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के इस खिलाड़ी से हुए प्रभावित, कहा भविष्य में होगा टीम इंडिया का महत्वपूर्ण गेंदबाज appeared first on Sportzwiki.