भारत और मुंबई इंडियन्स के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह रविवार की रात हो रहे मैच के दौरान चोटिल हो गये थे.वर्ल्ड कप शुरू होने में अब ज्यादा समय बचा नहीं है ऐसे में किसी भी खिलाड़ी का चोटिल होना चिंता का बिषय है और बात जब भारतीय गेंदबाजी के स्तंभ कहे जाने वाले गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की हो तो लोगों का परेशान होना लाजमी है.
दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच हो रहे मैच के दौरान दिल्ली के पारी के आखिरी ओवर के आखिरी गेंद पर जसप्रीत बुमराह गेंद को पकड़ने के लिए डाईव लगाए और गिर पड़े, जिससे उनके कंधे में चोट लग गयी. जिसके कारण विराट कोहली की बुमराह को लेकर चिंता बढ़ गयी, लेकिन अच्छी खबर यह है कि बुमराह अभी फीट है केवल कंधे का ऐंठन है, जो जल्द ठीक हो जायेगा .
चोटिल हुए भारतीय तेज गेंदबाज बुमराह
रविवार की रात मुंबई इंडियन्स और दिल्ली कैपिटल्स के बिच हो रहे मैच में टॉस जीतकर मुंबई ने दिल्ली को बैटिंग का न्योता दिया. दिल्ली के इनिंग के आखिरी ओवर के अंतिम गेंद पर जब बुमराह ने योर्कर गेंद रिषभ पंत को डाला, तो पंत ने किसी तरह से उसे मिड विकेट की तरफ खेला, जिसको रोकने के लिए बुमराह ने छलांग लगाया और कंधे के बल गिरे और दर्द से चिल्लाने लगे, जिसको देख मुंबई के फिल्डर और पंत ने आकर बुमराह को उठाया. फिजियो आकर बुमराह को मैदान से बाहर ले गये.
भारतीय टीम और कप्तान विराट कोहली की बढ़ी चिंता
जब मुंबई इंडियन्स के बैटिंग के दौरान बुमराह बैटिंग करने न आये तो उस समय सबकी चिंता बढ़ गयी. भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान और मैनेजमेंट टीम ने भारतीय फिजियो पैट्रिक फरहार्ट ने सुबह जा कर मुंबई इंडियंस के फिजियो नितिन पटेल से बात की .
फैन्स के लिए अच्छी खबर फ़ीट हैं बुमराह
वर्ल्ड कप के नजदीक होने के कारण सभी की चिंता बढ़ गयी ,लेकिन सोमवार की सुबह भारतीय फिजियो और मुंबई इंडियंस के फिजियो ने बुमराह के स्थिति को अच्छा बताते हुए बताया की अगले मैच में बुमराह खेलते नजर आएंगे.
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।
The post जसप्रीत बुमराह की चोट ने बढ़ाई कप्तान विराट कोहली की परेशानी, मुंबई इंडियंस से मिले पैट्रिक फरहार्ट appeared first on Sportzwiki.


