Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारतीय टीम के इस खिलाड़ी को अपना बड़ा भाई मानते हैं केएल राहुल

तेजतर्रार बल्लेबाजी के लिए प्रसिद्ध बल्लेबाज के एल राहुल ने भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को लेकर बड़ा बयान दिया है, उन्होंने कहा कि धोनी टीम में बडे़ भाई की भूमिका निभाते है. किसी प्रकार की कोई बात हो तो उनसे शेयर कर सकते है, फिर चाहे वह व्यक्तिगत समस्या हो.

धोनी कप्तानी के रुप में भारत को बड़ी उपलब्धि हासिल करा चुके है, वह अभी भी टीम में रहते हुए खिलाडियो को सुझाव देने का काम करते है. टीम चाहे जितनी विषम परिस्थितियों में हो लेकिन धोनी हमेशा कूल ही रहते है. यह उनकी विशेषता है.

केएल राहुल ने कहा कि धोनी कठिन काम को भी आसान बना देते है. जिससे टीम को सहायता मिलती है. वह युवाओं के लिए प्रेरणादायी हैं जिसको लेकर हम सभी भी कुछ न कुछ धोनी से सीखते रहते है.

आज भारत और आस्ट्रेलिया  के बीच तीसरा एकदिवसीय मैच खेला जा रहे है, जिसमें इंडिया ने टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया. पांच मैचों की सीरीज का तीसरा मैच रांची में खेला जा रहा है. जो धोनी का घरेलू मैदान है.

लेग स्पिनर यजुर्वेद चहल ने कहा कि आप जब रांची जाएंगे तो वहां पर सभी एक ही व्यक्ति की बात करते हुए नजर आते है, और वो व्यक्ति भारतीय टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी है. रांची, धोनी के नाम से जाना जाता है. शहर में आप कहां भी चले जाइए, आप पूरे शहर में किसी की चर्चा सुनेंगे तो वह कप्तान धोनी होंगे. कप्तान धोनी के पोस्टरों से पूरा शहर पटा पड़ा हुआ है.

पांच मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा मैच आज रांची के मैदान पर खेला जा रहा है. रांची के मैदान पर टीम इंड़िया मैच जीतकर सीरीज में अजेय बढ़त 3-0 हासिल करना चाहती है. अगर आज का मैच टीम इंडिया जीतती है तो सीरीज पर कब्जा भी कर लेगी.

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post भारतीय टीम के इस खिलाड़ी को अपना बड़ा भाई मानते हैं केएल राहुल appeared first on Sportzwiki.