भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली, आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम के भी कप्तान हैं। दुनिया के सबसे बेहतरीन कप्तानों में गिने जाने वाले विराट अभी तक एक भी आईपीएल ट्रॉफी नहीं जीत पाए हैं। उन्हें पहली बार 2013 में टीम की कमान मिली थी। इसके बाद टीम सिर्फ एक बार ही फाइनल तक का सफर तय कर पाई है।
गौतम गंभीर ने दिया था बड़ा बयान
भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर ने विराट कोहली के आरसीबी की कप्तानी के बारे में बड़ा बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि विराट लकी है कि वह टीम के कप्तान बने हुए हैं।
गंभीर ने कहा था
“ऐसे लोग हैं जिन्होंने तीन बार ट्रॉफी जीती है। एमएस धोनी और रोहित शर्मा। इसलिए मुझे लगता है कि उसे अभी लंबा रास्ता तय करना है। आप इस स्तर पर रोहित या धोनी जैसे किसी से उनकी तुलना नहीं कर सकते। वह आरसीबी का हिस्सा रहे हैं, और पिछले सात से आठ वर्षों से आरसीबी की कप्तानी कर रहे हैं, और वह बहुत भाग्यशाली रहे हैं और उन्हें फ्रैंचाइज़ी को धन्यवाद देना चाहिए कि वे उसके साथ जुड़े रहे। क्योंकि कई कप्तानों को इतनी लंबा मौका नहीं मिला है, जहां उन्होंने टूर्नामेंट नहीं जीता है।”
अब विराट कोहली पर बोले सौरव गांगुली

गौतम गंभीर द्वारा कप्तान विराट कोहली पर दिए गये इस बयान के बाद सौरव गांगुली ने भी अपनी राय रखी है। उनके अनुसार विराट कोहली ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को काफी कुछ दिया है और उन्हें कप्तान बने रहना चाहिए। दादा ने कहा
“अगर आप विराट कोहली के बारे में बात करते हैं और उन्हें कप्तान के रूप में रखते हैं, तो जरा देखें कि उन्होंने क्या किया है। उन्होंने खेल के हर प्रारूप में बल्ले से किया है। वह एक चैंपियन हैं। वह आरसीबी के कप्तान बने रहना योग्य हैं और मुझे यकीन है कि वह इसे काफी जल्दी बदल देंगे।”
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post गौतम गंभीर ने बताया था विराट कोहली को सबसे खराब कप्तान अब सौरव गांगुली ने दिया जवाब appeared first on Sportzwiki.