स्पोर्ट्स डेस्क। टेस्ट क्रिकेट की लोकप्रियता को बनाये रखने के लिए अब कुछ ऐसे फैसले लिए जा सकते हैं जो टेस्ट मैच में रोमांच बढ़ सकें। पिछले कुछ समय से देखा जा रहा है की टेस्ट की प्रति दशकों को उत्साह कम होता नजर आ रहा है। इसी उत्साह को बढ़ाने के लिए क्रिकेट के नियम बनाने वाली संस्था वर्ल्ड क्रिकेट कमेटी ने टेस्ट क्रिकेट में कुछ नए बदलाव करने का प्रस्ताव दिया है। इस प्रस्ताव में इस बात का ध्यान रखा गया है की टेस्ट क्रिकेट को वनडे की तरह रोमांचक कैसे बनाया जाए।
खबरों के अनुसार बताया जा रहा है की इस प्रस्ताव में विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की शुरुआत में मानक गेंद का इस्तेमाल करने के साथ नो बॉल के लिए फ्री हिट का नियम भी लागु किया जाए। पिछले हफ्ते माइक गैटिंग की अध्यक्षता वाली समिति की बैठक में टेस्ट क्रिकेट के लिए कुछ नए बदलावों का सुझाव भी दिया गया था। टेस्ट क्रिकेट में धीमी ओवर गति एक नियमित प्रक्रिया है जिसके कारण फैंस टेस्ट मैचों से दूरी बना रहे है और इसके कारण अब टेस्ट मैचों में भी शाट क्लॉक शुरू करने का सुझाव दिया गया है।
जब एक सर्वे में ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के फैंस से टेस्ट क्रिकेट में लगातार दर्शकों का कम होने का कारण पूछा गया तो यह बात सामने आई की फैंस धीमी ओवर गति की बात को इसका कारण बताया है। इसके साथ वनडे मैचों में फैंस का ज्यादा उत्साह देखने का मिल रहा है और आने वाले समय में टेस्ट क्रिकेट को बचाए रखने के लिए इसमें कुछ नए नियम जोड़ने की जरूरत है।
Herald