Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

छक्के के साथ ही शुरू की युवराज ने मुंबई इंडियंस के साथ अपनी नई पारी, देखें वीडियो

इंटरनेट डेस्क। भारतीय टीम के दिग्गज खिलाड़ियों में से एक युवराज सिंह एक बार फिर मैदान में अपने जलवे दिखाने के लिए तैयार है। आपको बता दे कि इंडियन प्रीमियर लीग के 12वें सत्र का आगाज 23 मार्च से हो रहा है। साथ ही आपको बता दे कि तीन बार की आईपीएल चैम्पियन मुंबई इंडियंस की टीम भी रिलायंस कॉर्पोरेट पार्क में अभ्यास शुरू कर दिया है। साथ ही अबकी बार युवराज सिंह मुंबई इंडियंस की टीम की तरफ से मैदान में नजर आएंगे। और उसके साथ ही उन्होंने ने अपना जलवा दिखाना शुरू कर दिया है।

आईपीएल 2019 के लिए मुंबई इंडियंस ने उन्हें 2 करोड़ रुपए में युवराज सिंह टीम ने शामिल किया है। साथ ही उन्होंने ने मुंबई इंडियंस की उम्मीदो पर खरा उतरने के लिए अभी से अपना जलवा दिखाना शुरू कर दिया है। आपको बता दे कि आज अभ्यास के समय में युवराज सिंह ने मुंबई इंडियंस के साथ पहली ही गेंद पर छक्का जड़कर शुभ शुरूआत की। आपको बता दे कि मुंबई इंडियंस टीम आईपीएल 2019 में पहला मैच 24 मार्च को दिल्ली कैपिटल्स के साथ वानखेड़े स्टेडियम में है। अबकी बार युवराज सिंह से काफी उम्मीद की जा रही है।

आपको बता दे कि युवराज सिंह भारतीय टीम से काफी समय से बाहर चल रहे है युवराज सिंह ने भारत के लिए 304 वनडे और 40 टेस्ट मैच खेले हैं। साथ ही भारतीय टीम में उनके नाम कई रिकॉर्ड दर्ज है। युवराज सिंह ने भारत को विश्व कप में जीत दिलाने के लिए काफी अदम योगदान दिया था। लेकिन अपनी केंसर की बिमारी के बाद उनको काफी समय के लिए टीम से बाहर रहना पड़ा था।

ये भी देखें

IPL 2019: विराट कोहली और MS धोनी ने एक-दूसरे को किया चैलेंज, देखें वीडियो

इस वजह से चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाड़ियों का नहीं होगा यो-यो टेस्ट

आईपीएल शुरू होने से पहले पकड़ा गया करोड़ों रुपए का टिकट घोटाला



Herald