Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आईपीएल से आज स्टीव स्मिथ करेंगे क्रिकेट में वापसी इन्स्टाग्राम पर जताई ख़ुशी

बॉल के साथ हुए अफ्रीका में छेड़झाड़ कांड के बाद 1 साल का बैन झेल रहे ऑस्ट्रलियन खिलाड़ी स्टीव स्मिथ आज से 1 साल के बाद आईपीएल में वापसी करेंगे. हालाकि बैन के बाद भी स्मिथ ने कनाडा ग्लोबल टी-20 लीग और बांग्लादेश प्रीमियर लीग में खेल चुके है इसके साथ स्मिथ ने ऑस्ट्रेलिया में घरेलू क्रिकेट का भी हिस्सा बन चुके है.

बैन के साथ-साथ चोट से भी कर रहे है वापसी

 

View this post on Instagram

 

So excited to put on the pink and represent @rajasthanroyals tonight in Jaipur

A post shared by Steve Smith (@steve_smith49) on Mar 25, 2019 at 1:37am PDT

आईपीएल में एक साल के बाद वापसी कर रहे स्मिथ इससे पहले बांग्लादेश प्रीमियर लीग में खेलते हुए चोटिल हो गये थे उस टूनामेंट में स्मिथ को कंधे पर चोट लग गयी थी जिसके बाद वो उस टूनामेंट से बाहर हो गये थे. चोट की सर्जरी कराने के बाद आईपीएल स्मिथ का पहला बड़ा टूनामेंट हैं.

स्मिथ आईपीएल में अच्छा खेलना चाहेंगे जिससे वो अपनी नेशनल टीम से लिए भी वापसी कर पाए और ऑस्ट्रेलिया की वर्ल्ड कप की टीम का हिस्सा बन पाए. स्टीव स्मिथ पर 1 साल का लगा बैन 28 मार्च को खत्म हो रहा हैं. जिससे ये खिलाड़ी वर्ल्ड कप के लिए उपलब्द रहेगा .

ऑस्ट्रेलिया की टीम भी ये चाहेगी की स्मिथ आईपीएल में अच्छा खेले और दोबारा अच्छी फॉर्म में लौट आये यदि स्मिथ अपने पूरे फॉर्म में होते हैं तो ऑस्ट्रेलिया एक बार फिर से वर्ल्ड कप जीत सकती है.

सोशल मीडिया पर जाता रहे है आईपीएल में वापसी की ख़ुशी

दुनिया की सबसे सफ़ल और सबसे बड़ी क्रिकेट लीग आईपीएल में सभी खिलाड़ी खेलना चाहते हैं. स्मिथ आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते है. इस बार भी वो इसी टीम से खेलते हुए दिखाई देंगे. स्मिथ राजस्थान की टीम से कुछ दिनों पहले ही जुड़ गये है और अभ्यास करते हुए दिखाई देते रहे हैं. स्मिथ आईपीएल में वापसी की ख़ुशी सोशल मीडिया पर जाहिर कर रहे हैं.

The post आईपीएल से आज स्टीव स्मिथ करेंगे क्रिकेट में वापसी इन्स्टाग्राम पर जताई ख़ुशी appeared first on Sportzwiki.